5
(1)

खेलने के दौरान घर से निकला था 16 वर्षीय डिंपल, अब तक नहीं मिला कोई सुराग; पुलिस से सकुशल बरामदगी की गुहार

नवगछिया। नवगछिया थाना क्षेत्र के मनिया मोड़ निवासी 16 वर्षीय डिंपल कुमार पिछले दो माह से लापता है। बोलने और सुनने में असमर्थ किशोर के लापता होने के बाद से उसकी मां सुनीता देवी बेटे की तलाश में लगातार भटक रही हैं। परिजनों और रिश्तेदारों की ओर से काफी खोजबीन किए जाने के बावजूद अब तक किशोर का कोई सुराग नहीं मिल सका है। बेटे की लंबी तलाश और उसकी कोई जानकारी नहीं मिलने से मां परेशान हैं।

सुनीता देवी के अनुसार, डिंपल खेलने के दौरान घर से बाहर निकला था, लेकिन इसके बाद वापस नहीं लौटा। काफी देर तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों को चिंता हुई और उन्होंने उसकी खोजबीन शुरू कर दी। आसपास के इलाकों, रिश्तेदारों तथा अन्य गांवों में तलाश की गई, लेकिन कहीं से भी किशोर के संबंध में कोई जानकारी नहीं मिल सकी।

परिजनों ने अपने स्तर से लगातार प्रयास करते हुए बेटे की तलाश की, लेकिन दो माह बीत जाने के बाद भी उसकी कोई खबर नहीं मिली। बोलने और सुनने में असमर्थ होने के कारण किशोर के लापता होने से परिवार की चिंता और बढ़ गई है।

सुनीता देवी ने पड़ोस में रहने वाले सत्यम कुमार, पिता अजय शाह पर बेटे को गायब करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में उन्होंने नवगछिया थाना में लिखित आवेदन देकर शिकायत की थी। मां का आरोप है कि शिकायत देने के बावजूद अब तक उनके बेटे की बरामदगी के लिए कोई ठोस पहल नहीं हुई है।

दो माह से बेटे की कोई खबर नहीं मिलने से सुनीता देवी बेहद परेशान हैं। वह लगातार बेटे की तलाश में दर-दर भटक रही हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मामले की गंभीरता से जांच कराने, बेटे की सकुशल बरामदगी सुनिश्चित करने तथा आवेदन में लगाए गए आरोपों की जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग की है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: