


नवगछिया पुलिस ने बिहपुर थाना क्षेत्र में त्वरित कार्रवाई करते हुए शराब के नशे की हालत में अवैध हथियार के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी के पास से एक देशी कट्टा एवं एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है।
पुलिस के अनुसार, 2 जुलाई को बिहपुर थाना को सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के लत्तीपुर गांव स्थित कापो ठाकुर के वासा के समीप एक व्यक्ति शराब के नशे में अवैध हथियार लेकर लोगों को डरा-धमका रहा है।
सूचना मिलते ही बिहपुर थाना पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। पुलिस ने लत्तीपुर निवासी सुनील यादव, पिता स्वर्गीय योगेंद्र यादव, को शराब के नशे की हालत में गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया।
इस मामले में बिहपुर थाना कांड संख्या 172/26 दर्ज कर आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच करते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।
पुलिस ने बताया कि अवैध हथियार रखने और कानून-व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा तथा ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।
















