Tag Archives: naugachia

Naugachia: एआई से आपत्तिजनक फोटो-वीडियो बनाकर वायरल करने वाला गिरफ्तार – GS NEWS

NaugachiaDESK 1140

नवगछिया के भवानीपुर थाना क्षेत्र में एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) तकनीक का दुरुपयोग कर एक महिला की आपत्तिजनक फोटो एवं वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान भ्रमरपुर निवासी बिट्टू कुमार राम, पिता अर्जुन राम, के रूप में हुई है।   जानकारी के अनुसार 5 जून 2026 को पीड़िता ने भवानीपुर थाना में आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई थी कि बिट्टू कुमार राम मोबाइल फोन और सोशल मीडिया के माध्यम से लगातार उसे परेशान कर रहा था। जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपी ने एआई तकनीक का दुरुपयोग कर उसकी आपत्तिजनक फोटो एवं वीडियो तैयार कर सोशल मीडिया पर प्रसारित कर […]

Naugachia: लापता बहनोई मामले में दो साले गिरफ्तार – GS NEWS

NaugachiaDESK 1140

मारपीट के बाद युवक के गायब होने का मामला, एनएच-31 किनारे मिली बाइक नवगछिया के रंगरा थाना क्षेत्र से लापता युवक के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान मुरली गांव निवासी दिलखुश कुमार और गौरव कुमार के रूप में हुई है। दोनों पर अपने बहनोई के साथ मारपीट करने और उसके बाद उसके लापता होने के मामले में संलिप्तता का आरोप है। जानकारी के अनुसार 4 जून को एक महिला ने रंगरा थाना में आवेदन देकर बताया था कि उनका पुत्र मुकेश कुमार पिछले करीब दो माह से अपने ससुराल में रहकर काम कर रहा था। एक जून को उसका अपने साले के साथ मारपीट और […]

Naugachia: चापरहाट में चोरों का आतंक, दुकानों और स्कूल को बनाया निशाना – GS NEWS

NaugachiaDESK 1140

  नवगछिया के रंगरा प्रखंड के चापरहाट बाजार में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से दुकानदारों और स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। बीते दिनों चोरों ने कई दुकानों और एक विद्यालय को निशाना बनाकर नकदी एवं सामान की चोरी कर ली। लगातार हो रही घटनाओं से लोगों में पुलिस प्रशासन के प्रति नाराजगी भी देखी जा रही है।   जानकारी के अनुसार चापरहाट बाजार स्थित एक सब्जी दुकानदार की दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने करीब एक हजार रुपये नकद एवं लगभग पांच हजार रुपये मूल्य के सामान की चोरी कर ली। वहीं बौका टी स्टॉल से भी चोरों ने पंखा चुरा लिया।   चोरों का दुस्साहस यहीं नहीं रुका। उन्होंने मध्य विद्यालय चापरहाट के मुख्य गेट […]

Naugachia: सेवा श्री में हजारों श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद वितरण – GS NEWS

NaugachiaDESK 1140

महाशिवरात्रि कमेटी के पदाधिकारियों ने लिया भाग, सेवा कार्यों की सराहना की   नवगछिया । परम् पूज्य गुरुदेव स्वामी आगमानंद जी महाराज के आशीर्वाद एवं नवगछिया संरक्षक हनुमानजी महाराज की कृपा से संचालित सेवा श्री नवगछिया द्वारा प्रत्येक शनिवार की भांति इस शनिवार भी महाप्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम स्थल पर हजारों श्रद्धालुओं एवं जरूरतमंद लोगों के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया।   महाप्रसाद के रूप में श्रद्धालुओं को चावल एवं झोरबड़ी (कढ़ी) वितरित की गई। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सेवा श्री नवगछिया के सदस्य पूरे दिन समर्पण भाव से सेवा कार्य में जुटे रहे। बड़ी संख्या में लोगों ने महाप्रसाद ग्रहण कर आयोजन की सराहना की।   इस अवसर पर नवगछिया की श्री […]

Naugachia: मदरौनी बिजली हादसा : सुजीत कुमार सिंह ने जताया शोक, पीड़ित परिवार को दी सांत्वना – GS NEWS

NaugachiaDESK 1140

नवगछिया के रंगरा थाना क्षेत्र के मदरौनी गांव में हाई वोल्टेज बिजली तार की चपेट में आने से मां-बेटे की दर्दनाक मौत की घटना पर मदरौनी पंचायत के भावी मुखिया प्रत्याशी सुजीत कुमार सिंह ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह हादसा अत्यंत दुखद और पूरे क्षेत्र को झकझोर देने वाला है।   सुजीत कुमार सिंह ने बताया कि घटना के बाद जब दोनों घायलों को रंगरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया था, तब वह स्वयं वहां मौजूद थे। उन्होंने कहा कि अस्पताल के चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों ने दोनों की जान बचाने के लिए हरसंभव प्रयास किया। बेहतर इलाज के लिए तत्काल दो एंबुलेंस की व्यवस्था कर उन्हें पूर्णिया भेजा गया, लेकिन दुर्भाग्यवश दोनों को बचाया नहीं […]

Naugachia: नवगछिया पुलिस नें किया अपहृता को बरामद – GS NEWS

NaugachiaDESK 1140

    नवगछिया । नदी थाना कांड संख्या- 25/26 05 जून 2026 धारा- 37 बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम 2022 के प्राथमिकी अभियूक्त खरीक थाना क्षेत्र के चोरहर निवासी मो सलमान पिता मो असलम अली को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया   नवगछिया पुलिस नें किया अपहृता बरामद   नवगछिया । 04 मई 2026 को वादिनी द्वारा आवेदन दिया गया कि इनकी नाबालिग पुत्री घर से कही चली गई। जो लौटकर वापस नहीं आई। इस संबंध में रंगरा थाना कांड संख्या- 108/26 दर्ज कर कांड अनुसंधान के क्रम में अपहृता को 05 जून 2026 को बरामद कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।   नाबालिग अपहृता बरामद   नवगछिया । 13 मई 2026 को वादी द्वारा आवेदन दिया गया कि […]

Naugachia: गोदाम में चल रही थी नशे की खरीद-बिक्री, 24 पुड़िया स्मैक के साथ दो गिरफ्तार – GS NEWS

NaugachiaDESK 1140

नवगछिया । ढोलबज्जा थाना पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए स्मैक कारोबार में संलिप्त दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से 24 पुरिया स्मैक बरामद की है, जिसका कुल वजन 11.58 ग्राम बताया गया है। दोनों आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ढोलबज्जा थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि युवराज जनरल स्टोर के पीछे स्थित एक गोदाम में अवैध रूप से स्मैक की खरीद-बिक्री की जा रही है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तत्काल छापेमारी की योजना बनाई और संदिग्ध स्थल पर पहुंचकर कार्रवाई की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से दो युवकों को […]

Naugachia – नौगछिया पुलिस की बढ़ी करवाई – GS NEWS

NaugachiaDESK 1140

नवगछिया । भवानीपुर थाना क्षेत्र के नवटोलिया गंगा दियारा में किसानों पर हुई फायरिंग मामले में पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने एक नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। जानकारी के अनुसार 29 मई 2026 को नवटोलिया निवासी किसान राजू चौधरी ने भवानीपुर थाना में आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई थी। आवेदन में बताया गया था कि नवटोलिया गंगा दियारा क्षेत्र में बड़ी संख्या में मवेशियों को किसानों के मूंग एवं मकई की फसलों वाले खेतों में छोड़ दिया गया था, जिससे फसलों को भारी नुकसान हो रहा था। किसानों द्वारा अपनी फसलों की सुरक्षा के लिए मवेशियों […]

Naugachia -10 हजार जमा 2 लाख लोन का सपना,सैकड़ों को लगाया चूना – GS NEWS

NaugachiaDESK 1140

नवगछिया अनुमंडल के कई गांवों की सैकड़ों महिलाएं ठगी की शिकार, साइबर थाने में शिकायत दर्ज व्यवसायिक ऋण के नाम पर चला बड़ा फर्जीवाड़ा, पुलिस जांच में जुटी नवगछिया। नवगछिया अनुमंडल क्षेत्र में व्यवसायिक ऋण दिलाने के नाम पर बड़े पैमाने पर ठगी का मामला सामने आया है। आईबीएल फाइनेंशियल लिमिटेड नामक एक कथित फाइनेंस कंपनी ने महिलाओं को मात्र 10 हजार रुपये जमा करने पर 12 घंटे के भीतर 2 लाख रुपये का व्यवसायिक ऋण उपलब्ध कराने का लालच दिया। आसान प्रक्रिया और कम समय में बड़ी राशि मिलने के झांसे में आकर सैकड़ों महिलाओं ने कंपनी में पैसे जमा कर दिए, लेकिन ऋण मिलने के बजाय कंपनी कार्यालय बंद कर फरार हो गई। जानकारी के अनुसार कंपनी ने […]

Naugachia: वार्ड 21 में आवारा कुत्तों का आतंक, एक दर्जन से अधिक लोग हुए शिकार – GS NEWS

NaugachiaDESK 1140

पागल कुत्ते के हमले से मोहल्लेवासी दहशत में, नगर परिषद से लगाई कार्रवाई की गुहार नवगछिया नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 21 स्थित गरीब दास ठाकुरबाड़ी रोड, मुमताज मोहल्ला तथा रुंगटा सत्संग भवन रोड इलाके में आवारा एवं कथित रूप से पागल हो चुके कुत्ते के आतंक से स्थानीय लोग भयभीत हैं। मोहल्लेवासियों का आरोप है कि पिछले दो दिनों के दौरान कुत्ते ने एक दर्जन से अधिक लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया है। लगातार हो रहे हमलों के कारण क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोगों के अनुसार उक्त कुत्ता राह चलते लोगों पर अचानक हमला कर देता है। विशेष रूप से छोटे बच्चों और बुजुर्गों के लिए यह गंभीर खतरा बन […]