Tag Archives: naugachia

Naugachia -बेटी के जन्म पर पौधे लगाने धरहरा की अनोखी परंपरा बनी पर्यावरण संरक्षण की मिसाल – GS NEWS

NaugachiaDESK 1140

पर्यावरण दिवस पर पौधे लगाकर किया गया पर्यावरण संरक्षण गोपालपुर जहां एक ओर आधुनिकता और विकास की अंधी दौड़ में पेड़ों की अंधाधुंध कटाई से पर्यावरण संतुलन लगातार बिगड़ रहा है, वहीं नवगछिया अनुमंडल के गोपालपुर प्रखंड स्थित धरहरा गांव वर्षों से पर्यावरण संरक्षण और बेटी सम्मान का ऐसा संदेश दे रहा है, जो पूरे समाज के लिए प्रेरणास्रोत बन चुका है। यहां बेटी के जन्म पर फलदार पौधे लगाने की परंपरा न केवल हरियाली बढ़ा रही है, बल्कि बेटियों के प्रति सम्मान और संवेदनशीलता की भी अनूठी मिसाल पेश कर रही है। धरहरा में जब भी किसी घर में बेटी जन्म लेती है, उसके नाम पर आम, लीची, अमरूद समेत विभिन्न फलदार पौधे लगाए जाते हैं। परिवार के सदस्य […]

Naugachia: सैदपुर युगांतर पुस्तकालय में श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ शुरू – GS NEWS

NaugachiaDESK 1140

गोपालपुर  श्री शिव शक्ति योग पीठ के तत्वावधान तथा पूज्य स्वामी आगमानंद महाराज के सानिध्य एवं आशीर्वचन के साथ सैदपुर महावीर मंदिर परिसर के युगांतर पुस्तकालय में शुक्रवार से सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ हुआ। आयोजन के पहले दिन धार्मिक अनुष्ठानों और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी। कथा व्यास एवं मानस-भागवत मर्मज्ञ पंडित प्रेम शंकर भारती ने श्रीमद्भागवत महापुराण की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि भागवत कथा मानव जीवन को धर्म, भक्ति और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। उन्होंने कहा कि खरमास का समय पितरों के कल्याण, पुण्य संचय और धार्मिक अनुष्ठानों के लिए विशेष फलदायी माना गया है। इस दौरान किए गए सत्कर्मों का आध्यात्मिक महत्व […]

Naugachia: श्याम साह हत्याकांड के पीड़ित परिवार से मिले आजाद हिंद मोर्चा के अध्यक्ष राजेंद्र यादव – GS NEWS

NaugachiaDESK 1140

नवगछिया । गोपालपुर थाना क्षेत्र के पोखरिया चौक पर हुई श्याम साह की हत्या के बाद सामाजिक और राजनीतिक संगठनों का पीड़ित परिवार के घर पहुंचने का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में शुक्रवार को आजाद हिंद मोर्चा के अध्यक्ष राजेंद्र यादव पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे और मृतक के परिजनों को सांत्वना दी।   राजेंद्र यादव ने मृतक श्याम साह की पत्नी उषा देवी, उनके छोटे-छोटे बच्चों एवं अन्य परिजनों से मुलाकात कर घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि परिवार इस समय अत्यंत कठिन दौर से गुजर रहा है और समाज को इस दुख की घड़ी में उनके साथ खड़ा होना चाहिए।   पीड़ित परिवार से मुलाकात के बाद राजेंद्र यादव ने सरकार एवं जिला प्रशासन […]

Noimg

Naugachia: नवगछिया में मंजूषा समर कैंप 2026 का शुभारंभ – GS NEWS

NaugachiaDESK 1140

बच्चों को मंजूषा कला, योग, ताइक्वांडो, संगीत एवं शारीरिक फिटनेस का दिया जाएगा प्रशिक्षण   नवगछिया । अंग क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत एवं लोककला के संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मंजूषा कला परिषद केंद्र, भागलपुर के तत्वावधान में नवगछिया विकास समिति एवं बिहुला विषहरी पूजा समिति द्वारा आयोजित “मंजूषा समर कैंप 2026” का शुभारंभ शुक्रवार को बाल भारती विद्यालय, नवगछिया में किया गया। पांच दिवसीय इस निशुल्क प्रशिक्षण शिविर में करीब 60 बच्चों को विभिन्न कलात्मक, सांस्कृतिक एवं शारीरिक गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय प्रबंधन समिति के सचिव अभय प्रकाश मुनका, लायंस क्लब अध्यक्ष प्रवीण कुमार केजरीवाल, ताइक्वांडो संघ के जिला महासचिव सह प्रशिक्षक घनश्याम प्रसाद, वरिष्ठ अधिवक्ता अजीत पांडेय, प्राचार्य कौशल जायसवाल, […]

Naugachia: नवगछिया रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आए अज्ञात वृद्ध की मौत – GS NEWS

NaugachiaDESK 1140

इलाज के दौरान तोड़ा दम, पहचान नहीं होने से रेलवे पुलिस परेशान नवगछिया रेलवे स्टेशन पर एक दर्दनाक हादसे में ट्रेन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हुए एक अज्ञात वृद्ध की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की उम्र लगभग 60 वर्ष बताई जा रही है। घटना के बाद रेलवे पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पहचान की प्रक्रिया शुरू कर दी है, लेकिन समाचार लिखे जाने तक उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार नवगछिया रेलवे स्टेशन के समीप शुक्रवार को एक वृद्ध व्यक्ति अचानक ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों एवं रेलवे कर्मियों […]

Naugachia: आम लूटने का विरोध करने पर किसान पर हमला, पांच लाख रंगदारी मांगने का आरोप -GS NEWS

NaugachiaDESK 1140

नवगछिया पुलिस जिला के गोपालपुर थाना क्षेत्र के लतरा गांव में आम के बगीचे को लेकर दबंगई और मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है। एक किसान ने आरोप लगाया है कि उसके बगीचे से जबरन आम तोड़े जा रहे थे। विरोध करने पर आरोपितों ने न केवल उसके साथ मारपीट की, बल्कि थ्रीनट के बट से हमला कर घायल कर दिया। इतना ही नहीं, आरोपितों ने कथित रूप से पांच लाख रुपये रंगदारी की मांग करते हुए केस करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी। मामले को लेकर पीड़ित किसान ने नवगछिया पुलिस अधीक्षक और गोपालपुर थाना में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित किसान वासो प्रसाद यादव पिता स्व. महावीर प्रसाद यादव , […]

Naugachia : गोलीकांड के एक सप्ताह बाद भी कार्रवाई नहीं, दहशत में जी रहे नवटोलिया के किसान – GS NEWS

NaugachiaDESK 1140

नवगछिया । भवानीपुर थाना क्षेत्र के नवटोलिया गंगा दियारा में किसानों पर हुई कथित गोलीबारी की घटना के एक सप्ताह बाद भी आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं होने से किसानों में आक्रोश और भय का माहौल व्याप्त है। किसानों का आरोप है कि मूंग और मकई की फसल को मवेशियों से बचाने का विरोध करने पर दबंगों ने उन पर सात राउंड फायरिंग की थी। घटना को लेकर प्राथमिकी दर्ज होने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से किसान खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार 29 मई को नवटोलिया गंगा दियारा में बड़ी संख्या में मवेशियों को किसानों के खेतों में छोड़ दिया गया था। इससे मूंग और मकई की हरी-भरी फसल को भारी […]

NAUGACHIA : अपहरण के अलग-अलग मामलों में कार्रवाई, एक अभियुक्त गिरफ्तार, तीन अपहृताओं को पुलिस ने किया बरामद || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया : नवगछिया पुलिस जिला में अपहरण के अलग-अलग मामलों में पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है, जबकि तीन अपहृताओं को बरामद कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार 28 दिसंबर को एक महिला ने रंगरा थाना में आवेदन देकर आरोप लगाया था कि पूर्णिया जिला के केनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत अमचुरा निवासी राजीव कुमार उसकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर शादी की नीयत से अपहरण कर ले गया है। मामले में रंगरा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। कांड के अनुसंधान के दौरान पुलिस ने पहले ही अपहृता को बरामद कर लिया था। वहीं कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मामले में संलिप्त आरोपित राजीव कुमार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद […]

Noimg

NAUGACHIA : बाइक की टक्कर से चार वर्षीय मासूम गंभीर रूप से घायल, पूर्णिया रेफर || GS NEWS

UncategorizedDESK 1110

नवगछिया : नवगछिया थाना क्षेत्र के नवादा गांव में सोमवार की संध्या तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से चार वर्षीय एक मासूम बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बच्चे की पहचान नवादा निवासी राजन मंडल के पुत्र फेको मंडल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बच्चा सड़क किनारे खेल रहा था। इसी दौरान एक अनियंत्रित बाइक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग जुट गए। परिजनों द्वारा आनन-फानन में घायल बच्चे को अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया रेफर कर दिया। घटना के बाद परिजनों का […]