5
(1)

 

नवगछिया के रंगरा प्रखंड के चापरहाट बाजार में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से दुकानदारों और स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। बीते दिनों चोरों ने कई दुकानों और एक विद्यालय को निशाना बनाकर नकदी एवं सामान की चोरी कर ली। लगातार हो रही घटनाओं से लोगों में पुलिस प्रशासन के प्रति नाराजगी भी देखी जा रही है।

 

जानकारी के अनुसार चापरहाट बाजार स्थित एक सब्जी दुकानदार की दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने करीब एक हजार रुपये नकद एवं लगभग पांच हजार रुपये मूल्य के सामान की चोरी कर ली। वहीं बौका टी स्टॉल से भी चोरों ने पंखा चुरा लिया।

 

चोरों का दुस्साहस यहीं नहीं रुका। उन्होंने मध्य विद्यालय चापरहाट के मुख्य गेट का ताला तोड़कर विद्यालय परिसर में रखी बैट्री भी चोरी कर ली। इससे विद्यालय प्रबंधन को आर्थिक क्षति पहुंची है।

 

स्थानीय लोगों ने बताया कि इससे पहले भी चोरों ने नरेश सिंह की सब्जी दुकान को निशाना बनाकर चोरी की घटना को अंजाम दिया था। लगातार हो रही चोरियों से बाजार के दुकानदारों में भय का माहौल है। शाम ढलते ही लोग अपनी दुकानों और प्रतिष्ठानों की सुरक्षा को लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं।

ग्रामीणों और व्यवसायियों ने पुलिस प्रशासन से क्षेत्र में रात्रि गश्ती बढ़ाने तथा चोरी की घटनाओं में शामिल अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो चोरों का मनोबल और बढ़ सकता है। वहीं पुलिस से बाजार क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की भी मांग की गई है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: