5
(1)

मारपीट के बाद युवक के गायब होने का मामला, एनएच-31 किनारे मिली बाइक

नवगछिया के रंगरा थाना क्षेत्र से लापता युवक के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान मुरली गांव निवासी दिलखुश कुमार और गौरव कुमार के रूप में हुई है। दोनों पर अपने बहनोई के साथ मारपीट करने और उसके बाद उसके लापता होने के मामले में संलिप्तता का आरोप है।

जानकारी के अनुसार 4 जून को एक महिला ने रंगरा थाना में आवेदन देकर बताया था कि उनका पुत्र मुकेश कुमार पिछले करीब दो माह से अपने ससुराल में रहकर काम कर रहा था। एक जून को उसका अपने साले के साथ मारपीट और गाली-गलौज को लेकर विवाद हुआ था। घटना के बाद से मुकेश कुमार अचानक लापता हो गया और उसका कोई पता नहीं चल सका।

आवेदन के आधार पर रंगरा थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। अनुसंधान के दौरान पुलिस ने लापता युवक की मोटरसाइकिल रंगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-31 के किनारे झाड़ियों से बरामद की, जिससे मामले ने नया मोड़ ले लिया।

जांच के क्रम में पुलिस ने कांड के नामजद आरोपित दिलखुश कुमार और गौरव कुमार को गिरफ्तार कर लिया। दोनों से पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। वहीं लापता युवक की तलाश जारी है।

पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। लापता युवक का पता लगाने के लिए विभिन्न संभावित स्थानों पर छापेमारी की जा रही है तथा मामले से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है। पुलिस को उम्मीद है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: