5
(1)

नवगछिया के भवानीपुर थाना क्षेत्र में एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) तकनीक का दुरुपयोग कर एक महिला की आपत्तिजनक फोटो एवं वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान भ्रमरपुर निवासी बिट्टू कुमार राम, पिता अर्जुन राम, के रूप में हुई है।

 

जानकारी के अनुसार 5 जून 2026 को पीड़िता ने भवानीपुर थाना में आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई थी कि बिट्टू कुमार राम मोबाइल फोन और सोशल मीडिया के माध्यम से लगातार उसे परेशान कर रहा था। जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपी ने एआई तकनीक का दुरुपयोग कर उसकी आपत्तिजनक फोटो एवं वीडियो तैयार कर सोशल मीडिया पर प्रसारित कर दिया।

 

पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी ने न केवल उसकी छवि धूमिल करने का प्रयास किया, बल्कि उसके परिजनों के साथ मारपीट की घटना को भी अंजाम दिया। घटना के बाद पीड़िता और उसके परिवार में भय एवं आक्रोश का माहौल उत्पन्न हो गया।

 

आवेदन के आधार पर भवानीपुर थाना में कांड संख्या 134/26 दर्ज कर पुलिस ने तत्काल अनुसंधान शुरू किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तकनीकी एवं मानवीय साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी बिट्टू कुमार राम को गिरफ्तार कर लिया।

 

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि साइबर तकनीक और एआई का दुरुपयोग कर किसी की छवि खराब करने वाले लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है तथा मामले में आगे की विधिसम्मत कार्रवाई जारी है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: