


विधायक विजय खेमका ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होना देश के लोकतांत्रिक इतिहास का महत्वपूर्ण अध्याय है। उन्होंने कहा कि यह अवधि विश्वास, विकास और जनकल्याण की दृष्टि से मील का पत्थर साबित हुई है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।
उन्होंने कहा कि वैश्विक स्तर पर कई देश आर्थिक एवं ऊर्जा संकट से जूझ रहे हैं, लेकिन केंद्र सरकार की दूरदर्शी नीतियों के कारण भारत की स्थिति मजबूत बनी हुई है। सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है।

विधायक ने बताया कि 8 जून से 14 जून तक प्रत्येक मंडल में जनसंपर्क अभियान, वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान, प्रगति पथ यात्रा एवं प्रमुख नागरिकों से संपर्क कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा राजस्व प्रखंड एवं नगर निगम स्तर पर विशेष शिविर लगाकर पात्र लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने का कार्य किया जाएगा।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से पंचायत एवं वार्ड स्तर पर आयोजित सहयोग शिविरों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। साथ ही बताया कि 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सभी मंडलों में योग शिविर आयोजित किए जाएंगे।

बैठक में मंडल अध्यक्ष, मंडल पदाधिकारी, पूर्व मंडल अध्यक्ष तथा विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।















