Tag Archives: Purnia

क्लिनिक में फंदे से लटका मिला डॉक्टर की 13 वर्षीय बेटी का शव, इलाके में सनसनी – GS NEWS

UncategorizedDESK20260

पूर्णिया जिले के अमौर थाना क्षेत्र की बंगरा मोहदीपुर पंचायत में बुधवार को एक दर्दनाक और रहस्यमयी घटना सामने आई। बंगरा चौक स्थित एक निजी क्लिनिक में क्लिनिक संचालिका डॉ. नूतन कुमारी की 13 वर्षीय पुत्री का शव दुपट्टे के फंदे से लटका हुआ मिला। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। परिजनों के अनुसार बच्ची क्लिनिक परिसर में मौजूद थी। कुछ देर बाद उसका शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और स्थानीय व्यापारिक क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलते ही अमौर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और […]

Purnia: भाजपा सहयोग कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनी गईं – GS NEWS

Purnia NewsDESK 1140

प्रदेश कार्यालय में विभिन्न जिलों से पहुंचे कार्यकर्ताओं से संवाद, त्वरित समाधान का दिया आश्वासन – GS NEWS पूर्णिया । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित “सहयोग कार्यक्रम” के तहत प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुंचे कार्यकर्ताओं से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं, सुझावों एवं संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने अपनी बात रखी, जिसे गंभीरता से सुनते हुए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस अवसर पर कहा गया कि संगठन के समर्पित एवं कर्मठ कार्यकर्ता ही भाजपा की वास्तविक शक्ति हैं। कार्यकर्ताओं के निरंतर परिश्रम, समर्पण और जनसंपर्क के माध्यम से ही पार्टी की जनसेवा की भावना मजबूत होती है तथा संगठन का विस्तार संभव […]

Noimg

Purnia: प्रसव के बाद एएनएम पर लापरवाही का आरोप, नवजात बच्चे को पटना रेफर – GS NEWS

PurniaDESK 1140

कटिहार । प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) मनिहारी में प्रसव के बाद नवजात शिशु को जमीन पर गिराने के आरोप को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। मामले को लेकर सोमवार को नवजात के परिजन अस्पताल पहुंचे और स्वास्थ्यकर्मियों के प्रति नाराजगी जताई। जानकारी के अनुसार, डालाबीर निवासी सूजन मंडल की पत्नी पूजा कुमारी ने 4 जून को पीएचसी मनिहारी में पुत्र को जन्म दिया था। परिजनों का आरोप है कि प्रसव के बाद ड्यूटी पर तैनात एएनएम अपराजिता के हाथ से नवजात जमीन पर गिर गया, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद बच्चे का इलाज निजी स्तर पर कराया गया, लेकिन स्वास्थ्य में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ। सोमवार को परिजन नवजात को लेकर पीएचसी पहुंचे और एएनएम से जवाब […]

Noimg

Purnia: खरीफ महाअभियान कार्यशाला का शुभारंभ – GS NEWS

PurniaDESK 1140

कृषि में नवाचार और आधुनिक तकनीक पर दिया गया जोर पूर्णिया। शारदीय खरीफ महाअभियान जिला कार्यशाला का उद्घाटन सोमवार को पूर्णिया के प्रेक्षागृह में जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यशाला में कृषि विभाग के वरीय अधिकारियों, अनुमंडल, प्रखंड एवं पंचायत स्तरीय कृषि पदाधिकारियों, कर्मियों तथा बड़ी संख्या में प्रगतिशील किसानों ने भाग लिया। कार्यशाला के दौरान फॉर्मर रजिस्ट्रेशन अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जिला पदाधिकारी ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने कृषि क्षेत्र में बेहतर कार्य करने के लिए सभी को प्रोत्साहित किया। जिलाधिकारी ने बताया कि कार्यशाला का उद्देश्य कृषि में नवाचार, नई तकनीकों का उपयोग, आधुनिक खेती, सरकारी योजनाओं की जानकारी तथा पोषक तत्व प्रबंधन […]

Noimg

Purnia: साप्ताहिक समीक्षा बैठक में डीएम ने दिए कई निर्देश – GS NEWS

PurniaDESK 1140

अतिक्रमण हटाने, जन शिकायतों के निष्पादन और विकास कार्यों में तेजी पर जोर पूर्णिया। जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को समाहरणालय स्थित महानंदा सभागार में साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के वरीय एवं जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों तथा लंबित मामलों की समीक्षा की गई। बैठक में मुख्यालय से प्राप्त महत्वपूर्ण पत्रों, मानवाधिकार आयोग एवं न्यायालय से संबंधित मामलों, लोक सेवाओं का अधिकार अधिनियम, लोक शिकायत निवारण, राशन कार्ड, स्वास्थ्य, शिक्षा, जीविका, कब्रिस्तान घेराबंदी, अतिक्रमण हटाने तथा जनता दरबार में प्राप्त आवेदनों के निष्पादन की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने अधिकांश मामलों में प्रगति को संतोषजनक बताते हुए लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने […]

Noimg

Purnia: डीएम ने सुनीं आमजन की समस्याएं – GS NEWS

PurniaDESK 1140

सेवा-संवाद-समाधान कार्यक्रम में त्वरित कार्रवाई के निर्देश पूर्णिया। जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार ने सोमवार को समाहरणालय स्थित प्रज्ञान सभागार में आयोजित सेवा-संवाद-समाधान अनुश्रवण प्रणाली के तहत आमजनों की समस्याएं सुनीं। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित प्राप्त आवेदनों पर संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई और निष्पादन का निर्देश दिया गया। ‘‘सबका सम्मान-जीवन आसान’’ कार्यक्रम के तहत आयोजित इस जनसुनवाई में जिले के विभिन्न प्रखंडों और पंचायतों से आए लोगों ने अपनी समस्याओं से संबंधित कुल सात आवेदन जिला पदाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किए। डीएम ने सभी मामलों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने […]

Purnia: परीक्षा फॉर्म की तिथि बढ़ाने की मांग – GS NEWS

PurniaDESK 1140

तकनीकी खामियों से सैकड़ों छात्र फॉर्म भरने से वंचित : चाहत यादव पूर्णिया। पूर्णिया विश्वविद्यालय के अंतर्गत यूजी सेमेस्टर-5 परीक्षा फॉर्म भरने में आई तकनीकी समस्याओं को लेकर सोशलिस्ट स्टूडेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया (SSAI) ने परीक्षा तिथि बढ़ाने की मांग की है। संगठन के प्रधान महासचिव एवं छात्र नेता चाहत यादव ने उप परीक्षा नियंत्रक से मिलकर छात्रों की समस्याओं से अवगत कराया। चाहत यादव ने कहा कि विश्वविद्यालय की ऑनलाइन प्रणाली में आई तकनीकी खामियों के कारण सीमांचल क्षेत्र के सैकड़ों छात्र-छात्राएं निर्धारित समय सीमा के भीतर परीक्षा फॉर्म जमा नहीं कर सके। इसमें विद्यार्थियों की कोई गलती नहीं है, लेकिन उन्हें परीक्षा से वंचित होने का खतरा उत्पन्न हो गया है   उन्होंने कहा कि यदि विश्वविद्यालय प्रशासन […]

Noimg

Purnia: विकास कार्यों में लापरवाही पर महापौर सख्त – GS NEWS

Purnia NewsDESK 1140

लंबित योजनाएं जल्द पूरी करने का निर्देश, संवेदकों को चेतावनी पूर्णिया। नगर निगम महापौर विभा कुमारी की अध्यक्षता में सोमवार को महापौर कार्यालय कक्ष में सहायक अभियंताओं (एई) एवं कनीय अभियंताओं (जेई) की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर निगम क्षेत्र में संचालित विकास योजनाओं, निर्माणाधीन कार्यों एवं लंबित परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान कई योजनाओं की प्रगति संतोषजनक नहीं पाए जाने पर महापौर ने संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सभी विकास योजनाएं निर्धारित समय सीमा के भीतर और गुणवत्ता के साथ पूरी की जानी चाहिए। किसी भी स्तर पर लापरवाही या मानकों से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। महापौर विभा कुमारी […]

Purnia: गौ संरक्षण अभियान को धार, नवीन बने जिला गौ रक्षा प्रमुख – GS NEWS

Purnia NewsDESK 1140

पूर्णिया। गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत गायत्री मंदिर, कला भवन परिसर में आयोजित बैठक में गौ संरक्षण, गौ संवर्धन और देशभर में गौहत्या पर कठोर कानून लागू करने की मांग उठाई गई। कार्यक्रम में विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ के पदाधिकारियों ने गौ सेवा एवं जन-जागरूकता अभियान को और व्यापक बनाने का संकल्प लिया।   बैठक को संबोधित करते हुए संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी ने कहा कि गौ संरक्षण भारतीय संस्कृति और आस्था से जुड़ा विषय है। उन्होंने बताया कि पूर्व में पूर्णिया के जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर पूरे देश में गौहत्या पर सख्त कानून लागू करने की मांग की गई थी। उन्होंने कहा कि संगठन लगातार गौ सेवा और संरक्षण के […]

Purnia: महंगाई से त्रस्त है आम जनता : बिजेंद्र यादव – GS NEWS

Purnia NewsDESK 1140

पूर्णिया। कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष सह कटिहार प्रभारी बिजेंद्र यादव ने केंद्र एवं राज्य सरकार पर बढ़ती महंगाई को लेकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई से आम जनता का जीवन कठिन होता जा रहा है, लेकिन सरकार इसे नियंत्रित करने में विफल साबित हो रही है। जारी प्रेस वक्तव्य में बिजेंद्र यादव ने कहा कि पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस तथा दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतों में लगातार वृद्धि हो रही है। पहले भी रसोई गैस की कीमतों में बढ़ोतरी की गई थी और अब फिर उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त बोझ डाला गया है। इसका सीधा असर गरीब, किसान, मजदूर, युवा, व्यापारी और मध्यम वर्गीय परिवारों पर पड़ रहा है उन्होंने कहा कि सरकार महंगाई पर नियंत्रण […]