Tag Archives: Purnia

Purnia: पंत स्मृति समारोह में गूंजी प्रकृति और साहित्य की स्वरधारा – GS NEWS

Purnia NewsDESK 1140

पूर्णिया। छायावाद के प्रमुख स्तंभ एवं प्रकृति के सुकुमार कवि सुमित्रानंदन पंत की स्मृति में कला भवन साहित्य विभाग द्वारा मासिक संगोष्ठी के अंतर्गत रविवार को एक सारस्वत समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्णिया विश्वविद्यालय के दर्शनशास्त्र विभाग की पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. विजया रानी ने की।   समारोह में मुख्य अतिथि प्रथम लोकपाल बीएनएमयू डॉ. शिवमुनि यादव तथा विशिष्ट अतिथि पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ. कामेश्वर पंकज, डॉ. प्रभात नारायण झा एवं यमुना प्रसाद बसाक मौजूद रहे। वक्ताओं ने सुमित्रानंदन पंत के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए उन्हें हिंदी साहित्य का अमर साहित्यकार बताया। साहित्य विभाग की संयोजिका डॉ. निरुपमा राय ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि पंत हिंदी के पहले साहित्यकार थे […]

Noimg

Purnia: साइकिल रैली से दिया स्वच्छता और फिटनेस का संदेश विश्व साइकिल दिवस पर 150 स्कूली बच्चों ने लिया हिस्सा – GS NEWS

Purnia NewsDESK 1140

पूर्णिया। विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत रविवार को केनगर प्रखंड के बिठनौली पूरब पंचायत में साइकिल रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभारी जिला पदाधिकारी सह उप विकास आयुक्त एवं जिला जल एवं स्वच्छता समिति के उपाध्यक्ष अंजनी कुमार ने गुब्बारा उड़ाकर किया। साइकिल रैली केनगर प्रखंड मुख्यालय से शुरू होकर बसहा मोड़ तक निकाली गई। रैली में जिला ग्रामीण विकास अभिकरण (डीआरडीए) के निदेशक एवं जिला जल एवं स्वच्छता समिति के सदस्य सचिव अमरेंद्र कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी आशीष कुमार, जिला समन्वयक सुजीत कुमार, प्रखंड समन्वयक मुरारी कुमार, जनप्रतिनिधियों, स्वच्छता पर्यवेक्षकों, स्वच्छता कर्मियों तथा करीब 150 स्कूली बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।   रैली के बाद आयोजित कार्यक्रम में प्रभारी […]

Purnia: 9 जून को स्वास्थ्य केंद्रों में मातृत्व सुरक्षा दिवस – GS NEWS

Purnia NewsDESK 1140

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के 10 वर्ष पूरे होने पर विशेष कार्यक्रम पूर्णिया। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (पीएमएसएमए) के सफलतापूर्वक 10 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 9 जून को जिले के सभी सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिला अस्पताल से लेकर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिरों तक गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष जांच एवं परामर्श सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। सिविल सर्जन डॉ. प्रमोद कुमार कनौजिया ने बताया कि प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान की शुरुआत वर्ष 2016 में गर्भवती महिलाओं को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध प्रसव पूर्व जांच (एएनसी) सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से की गई थी। पिछले दस वर्षों में इस अभियान ने उच्च जोखिम वाली गर्भावस्थाओं की पहचान, मातृ एवं नवजात […]

Purnia: ब्लाइंड वॉक से गूंजा पूर्णिया, नेत्रदान-अंगदान का दिया संदेश – GS NEWS

Purnia NewsDESK 1140

पूर्व राज्यपाल गंगा प्रसाद बोले- देहदान के माध्यम से शुरू करें जीवन की दूसरी पारी   पूर्णिया। नेत्रदान, अंगदान और देहदान के प्रति जन-जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से दधीचि देहदान समिति बिहार के तत्वावधान में रविवार को पूर्णिया में भव्य ब्लाइंड वॉक एवं क्षेत्रीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 500 से अधिक लोगों ने आंखों पर पट्टी बांधकर भाग लिया और दृष्टिबाधित लोगों के जीवन की कठिनाइयों को महसूस करते हुए समाज को नेत्रदान और अंगदान के लिए प्रेरित किया।   कार्यक्रम की शुरुआत सुबह राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल परिसर से ब्लाइंड वॉक के साथ हुई। सिक्किम के पूर्व राज्यपाल एवं दधीचि देहदान समिति बिहार के अध्यक्ष गंगा प्रसाद, पद्मश्री विमल जैन, जीएमसीएच के प्राचार्य डॉ. हरिशंकर […]

Purnia: भाजपा कार्यकर्ता के निधन पर शोक, विधायक विजय खेमका ने परिजनों से मिलकर दी सांत्वना – GS NEWS

Purnia NewsDESK 1140

।पूर्णिया विधानसभा क्षेत्र के ईस्ट ब्लॉक अंतर्गत रामपुर बेलवा पंचायत निवासी भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता राजू दास के आकस्मिक निधन पर विधायक विजय खेमका ने उनके आवास पहुंचकर शोकाकुल परिवार से मुलाकात की और गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने दिवंगत कार्यकर्ता के परिजनों को ढांढस बंधाते हुए इस दुख की घड़ी में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।   विधायक ने राजू दास के दोनों पुत्रों, पुत्री एवं अन्य परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी। उन्होंने कहा कि राजू दास भाजपा के समर्पित, सरल एवं कर्मठ कार्यकर्ता थे। सामाजिक कार्यों में उनकी सक्रिय भागीदारी रहती थी और वे समाज के बीच अपनी अलग पहचान रखते थे।   उन्होंने कहा कि राजू दास की धर्मपत्नी उपसरपंच के रूप में समाज सेवा एवं […]

Purnia: थैलेसीमिया मरीजों की समस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन – GS NEWS

PurniaDESK 1140

पूर्व राज्यपाल गंगा प्रसाद से मिलकर स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ाने की मांग पूर्णिया। थैलेसीमिया संघ परिवार, पूर्णिया के प्रतिनिधिमंडल ने 6 जून की शाम पूर्व राज्यपाल एवं दधीचि देहदान समिति के अध्यक्ष गंगा प्रसाद से मुलाकात कर थैलेसीमिया डे-केयर सेंटर, पूर्णिया से जुड़ी समस्याओं एवं मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने उनसे इन मांगों को बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री एवं मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का आग्रह किया।   ज्ञापन में डे-केयर सेंटर में एक हेमेटोलॉजिस्ट चिकित्सक की नियुक्ति की मांग की गई, ताकि थैलेसीमिया मरीजों को बेहतर उपचार एवं परामर्श मिल सके। इसके अलावा मरीजों के लिए आवश्यक आयरन रिमूवल दवाओं की नियमित उपलब्धता सुनिश्चित करने की मांग भी उठाई गई। संघ के सदस्यों ने बताया कि वर्तमान में उपलब्ध […]

Purnia: विश्व साइकिल दिवस पर निकली भव्य रैली – GS NEWS

PurniaDESK 1140

300 से अधिक प्रतिभागियों को मेडल देकर किया गया सम्मानित   पूर्णिया। विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर रविवार को पूर्णिया डिस्ट्रिक्ट साइक्लिंग एसोसिएशन (पीडीसीए) के तत्वावधान में फिट इंडिया अभियान के तहत भव्य साइकिल रैली का आयोजन किया गया। रैली में सैकड़ों लोगों ने भाग लेकर स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण और सड़क सुरक्षा का संदेश दिया।   रैली का शुभारंभ आर.एन. साह चौक से हुआ। साइकिल सवार विभिन्न मार्गों से होते हुए लाइन बाजार चौक, उर्दू स्कूल मार्ग से जिला स्कूल ग्राउंड पहुंचे, जहां कार्यक्रम का समापन हुआ। प्रतिभागियों ने साइकिल चलाकर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। समापन समारोह में एसएसबी के कमांडेंट जनार्दन मिश्रा को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कमांडेंट जनार्दन मिश्रा एवं […]

Purnia: मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे, भाजपा ने बनाई जनसंपर्क अभियान की रणनीति – GS NEWS

PurniaDESK 1140

पूर्णिया। पूर्णिया विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी के नगर एवं ग्रामीण मंडलों की बैठक टीचर्स कॉलोनी, बक्साघाट एवं छतिया भटगामा में आयोजित की गई। बैठक में विधायक विजय खेमका ने भाग लेकर आगामी संगठनात्मक एवं जनसंपर्क कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा की तथा कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। विधायक विजय खेमका ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होना देश के लोकतांत्रिक इतिहास का महत्वपूर्ण अध्याय है। उन्होंने कहा कि यह अवधि विश्वास, विकास और जनकल्याण की दृष्टि से मील का पत्थर साबित हुई है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि वैश्विक स्तर पर कई देश […]

Purnia: 24 घंटे में लाखों की ठगी माइक्रो फाइनेंस कंपनी के नाम पर 300 से अधिक लोगों से वसूले रुपये, कार्यालय बंद कर फरार हुए संचालक – GS NEWS

PurniaDESK 1140

पूर्णिया । पूर्णिया में माइक्रो फाइनेंस कंपनी के नाम पर बड़े ठगी कांड का मामला सामने आया है। गुलाबबाग जीरो माइल स्थित एक किराए के भवन में “सहायता माइक्रो फाइनेंस” नाम से कार्यालय खोलकर ठगों ने महज 24 घंटे के भीतर 300 से अधिक लोगों से लाखों रुपये की ठगी कर ली। घटना सामने आने के बाद पीड़ितों में आक्रोश व्याप्त है और बड़ी संख्या में लोग न्याय की गुहार लेकर सदर थाना पहुंचे। जानकारी के अनुसार, कंपनी के एजेंटों ने ग्रामीण क्षेत्रों में घूम-घूमकर लोगों को कम ब्याज दर पर 1 लाख 60 हजार रुपये तक का आसान ऋण उपलब्ध कराने का प्रलोभन दिया। ऋण स्वीकृति की प्रक्रिया पूरी करने और खाता खोलने के नाम पर प्रत्येक व्यक्ति से […]

Purnia: पर्यावरण बचाने का लिया संकल्प – GS NEWS

PurniaDESK 1140

विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ ने वृक्षारोपण कर दिया हरियाली और प्रकृति संरक्षण का संदेश पूर्णिया संवाददाता। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ के राष्ट्रीय कार्यालय, नया टोला लाइन बाजार, पूर्णिया में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। इस दौरान कार्यालय परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में विभिन्न प्रकार के फलदार एवं छायादार पौधे लगाए गए। उपस्थित लोगों ने पौधों की देखभाल करने और अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का संकल्प लेते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय […]