5
(1)

300 से अधिक प्रतिभागियों को मेडल देकर किया गया सम्मानित

 

पूर्णिया। विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर रविवार को पूर्णिया डिस्ट्रिक्ट साइक्लिंग एसोसिएशन (पीडीसीए) के तत्वावधान में फिट इंडिया अभियान के तहत भव्य साइकिल रैली का आयोजन किया गया। रैली में सैकड़ों लोगों ने भाग लेकर स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण और सड़क सुरक्षा का संदेश दिया।

 

रैली का शुभारंभ आर.एन. साह चौक से हुआ। साइकिल सवार विभिन्न मार्गों से होते हुए लाइन बाजार चौक, उर्दू स्कूल मार्ग से जिला स्कूल ग्राउंड पहुंचे, जहां कार्यक्रम का समापन हुआ। प्रतिभागियों ने साइकिल चलाकर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

समापन समारोह में एसएसबी के कमांडेंट जनार्दन मिश्रा को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कमांडेंट जनार्दन मिश्रा एवं अन्य अतिथियों द्वारा 300 से अधिक प्रतिभागियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि साइकिल न केवल स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है, बल्कि प्रदूषण कम करने और पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

 

कार्यक्रम में चिकित्सकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों, महिला टीमों तथा बड़ी संख्या में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजकों ने लोगों से नियमित रूप से साइकिल चलाने, फिट रहने तथा पर्यावरण संरक्षण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की।

उन्होंने कहा कि स्वस्थ समाज और स्वच्छ पर्यावरण के निर्माण के लिए ऐसे जन-जागरूकता कार्यक्रम भविष्य में भी आयोजित किए जाते रहेंगे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: