Tag Archives: Purnia

Purnia: “ऑक्सीजन मैन” बसंत कुमार सम्मानित – GS NEWS

PurniaDESK 1140

विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रकाश टोयोटा ने चलाया वृक्षारोपण अभियान पूर्णिया संवाददाता। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रकाश टोयोटा, पूर्णिया द्वारा शुक्रवार को विशेष वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करना तथा हरित वातावरण के निर्माण में सहभागिता बढ़ाना था। इस दौरान कंपनी के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण जनकीनगर निवासी युवा पर्यावरण कार्यकर्ता एवं “ऑक्सीजन मैन” के नाम से प्रसिद्ध बसंत कुमार का सम्मान रहा। पर्यावरण संरक्षण एवं वृक्षारोपण के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान को देखते हुए प्रकाश टोयोटा की ओर से उन्हें सम्मानित किया गया। बसंत कुमार लंबे समय से पौधारोपण अभियान चलाकर लोगों को पर्यावरण […]

Noimg

Purnia: पर्यावरण बचाओ, पौधे लगाओ : डॉ. अजीत – GS NEWS

PurniaDESK 1140

पूर्णिया । विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सहयोग संस्था के अध्यक्ष डॉ. अजीत प्रसाद सिंह के नेतृत्व में सदर अस्पताल परिसर एवं रेनू उद्यान टीओपी प्रांगण में पौधारोपण एवं पौधा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य का संदेश दिया गया। इस अवसर पर डॉ. अजीत प्रसाद सिंह ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक अभियान नहीं, बल्कि मानव जीवन के अस्तित्व से जुड़ा विषय है। स्वच्छ हवा, शुद्ध जल और स्वस्थ जीवन के लिए पर्यावरण का संरक्षण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की। सदर अस्पताल परिसर में आयोजित कार्यक्रम में सहयोग संस्था के संरक्षक डॉ. के.के. चौधरी, जिला […]

Purnia: मिल्लिया पीटीटी कॉलेज में वृक्षारोपण स्वच्छता अभियान व रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन – GS NEWS

PurniaDESK 1140

पूर्णिया । विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर रामबाग स्थित मिल्लिया सर सैयद प्राइमरी टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज में पर्यावरण संरक्षण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्रशिक्षुओं, शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय परिसर में सामूहिक स्वच्छता अभियान से हुई। इसके बाद प्राचार्या डॉ. कंचन गुप्ता, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं प्रशिक्षुओं ने संयुक्त रूप से वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान परिसर में कई पौधे लगाए गए तथा उनकी देखभाल का संकल्प लिया गया। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर स्लोगन प्रतियोगिता, पोस्टर निर्माण तथा इको-फ्रेंडली मॉडल एवं प्रोजेक्ट प्रदर्शनी का भी आयोजन […]

Purnia: सांसद पप्पू यादव की पहल का असर, पूर्णिया में बिजली व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए 154.32 करोड़ रुपये मंजूर – GS NEWS

PurniaDESK 1140

पूर्णिया । सीमांचल क्षेत्र की बिजली व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए केंद्र सरकार ने पूर्णिया जिले के लिए 154.32 करोड़ रुपये की बड़ी राशि स्वीकृत की है। यह राशि विद्युत मंत्रालय द्वारा रिवैम्प्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम (आरडीएसएस) के तहत बिजली वितरण नेटवर्क को सुदृढ़ करने, तकनीकी अवसंरचना विकसित करने तथा उपभोक्ताओं को बेहतर और निर्बाध विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराने के लिए मंजूर की गई है। बताया गया कि पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने लोकसभा में लगातार क्षेत्र की बिजली समस्याओं को प्रमुखता से उठाया था। उन्होंने पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज और अररिया जिलों में बिजली आपूर्ति में हो रही अनियमितता, बार-बार होने वाली कटौती तथा स्मार्ट मीटर से संबंधित उपभोक्ताओं […]

Noimg

Purnia: भाजपा के विधान परिषद प्रत्याशियों की घोषणा पर पूर्णिया में खुशी की लहर – GS NEWS

PurniaDESK 1140

पूर्णिया । भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति द्वारा बिहार विधान परिषद द्विवार्षिक चुनाव-2026 के लिए भाजपा के चार प्रत्याशियों के नामों की घोषणा किए जाने के बाद पूर्णिया भाजपा संगठन में उत्साह का माहौल है। भाजपा बिहार के प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल कुमार ठाकुर को पार्टी प्रत्याशी बनाए जाने पर पूर्णिया जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने खुशी व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।   इस अवसर पर भाजपा पूर्णिया के कार्यकारी जिला अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने कहा कि यह निर्णय न केवल भाजपा संगठन बल्कि पूरे पूर्णिया जिले के लिए गर्व और सम्मान का विषय है। उन्होंने कहा कि अनिल कुमार ठाकुर ने वर्षों तक संगठन को मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं को जोड़ने तथा […]

Purnia: सीमांचल यूथ आइकॉन सम्मान समारोह 2026 का भव्य आयोजन 23 अगस्त को – GS NEWS

PurniaDESK 1140

शिक्षा, चिकित्सा, समाजसेवा, खेल, कला एवं उद्यमिता सहित विभिन्न क्षेत्रों की उत्कृष्ट प्रतिभाओं को किया जाएगा सम्मानित   पूर्णिया : सीमांचल क्षेत्र की प्रतिभाओं, युवाओं, समाजसेवियों, शिक्षाविदों, चिकित्सकों, उद्यमियों एवं विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तित्वों को सम्मानित करने के उद्देश्य से आगामी 23 अगस्त 2026 को विद्या विहार रेजिडेंशियल स्कूल, पूर्णिया में “सीमांचल यूथ आइकॉन सम्मान समारोह 2026” का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम का आयोजन Eventgic Media द्वारा किया जा रहा है, जबकि Vidya Vihar Career Plus (VVCP) एवं Let’s Inspire Bihar इसके प्रमुख सहयोगी हैं।   इस संबंध में आयोजित प्रेस वार्ता में आयोजकों ने बताया कि समारोह के माध्यम से शिक्षा, चिकित्सा, प्रशासन, सामाजिक सेवा, खेल, कला एवं संस्कृति, युवा उद्यमिता, दूरसंचार, राजनीति, […]

Purnia: एनएच-27 पर जांच के दौरान बड़ा हादसा, ट्रैक्टर पलटा; अवैध वसूली के आरोप पर हंगामा – GS NEWS

PurniaDESK 1140

पूर्णिया । पूर्णिया जिले के कसबा थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-27 स्थित कॉलेज चौक ओवरब्रिज पर शुक्रवार सुबह परिवहन विभाग की वाहन जांच के दौरान बड़ा हादसा हो गया। जांच टीम को देखकर एक ट्रैक्टर चालक भागने की कोशिश करने लगा, जिससे सड़क पर अफरा-तफरी मच गई और तीन वाहन आपस में टकरा गए। दुर्घटना में ट्रैक्टर पलट गया तथा उस पर लदा मक्का सड़क पर बिखर गया। घटना के बाद मौके पर काफी देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मक्का लादकर जा रहा एक ट्रैक्टर जैसे ही परिवहन विभाग की जांच टीम के पास पहुंचा, चालक चालान और कार्रवाई के भय से तेज गति से वाहन लेकर भागने लगा। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक […]

Noimg

Purnia: हरिपुर में मिलीं सौ वर्ष पुरानी दुर्लभ पांडुलिपियां, राष्ट्रीय स्तर पर होगा संरक्षण – GS NEWS

PurniaDESK 1140

‘ज्ञान भारतम् मिशन’ के तहत ऐतिहासिक दस्तावेजों का हुआ सर्वेक्षण, अरबी-फारसी और उर्दू विरासत को सहेजने की पहल पूर्णिया । पूर्णिया जिले के अमौर प्रखंड स्थित ऐतिहासिक गांव हरिपुर में भारत सरकार के ‘ज्ञान भारतम् राष्ट्रीय पांडुलिपि संरक्षण मिशन’ के तहत एक महत्वपूर्ण उपलब्धि सामने आई है। गांव के प्रतिष्ठित काजी परिवार के पास संरक्षित करीब 100 वर्ष पुरानी अरबी, फारसी और उर्दू भाषा की दुर्लभ पांडुलिपियां, ऐतिहासिक दस्तावेज और पुराने पत्रों की पहचान की गई है। इन अमूल्य धरोहरों को संरक्षित करने के लिए अब उनका डिजिटलीकरण कर राष्ट्रीय पोर्टल पर अपलोड किया जा रहा है, ताकि भावी पीढ़ियां भी इस ऐतिहासिक विरासत से परिचित हो सकें। इस संबंध में जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी पंकज कुमार पटेल के […]

Noimg

Purnia: विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा का वृक्षारोपण अभियान, हरित भविष्य का लिया संकल्प – GS NEWS

PurniaDESK 1140

  जिला कार्यालय परिसर में लगाए गए पौधे, पर्यावरण संरक्षण को जन आंदोलन बनाने का आह्वान पूर्णिया । विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय, बनभाग में गुरुवार को वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व संयोजक सचिन रॉय ने किया। इस अवसर पर भाजपा के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण तथा हरित भविष्य के निर्माण का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान जिला कार्यालय परिसर में विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए गए। उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर चर्चा करते हुए अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने तथा समाज को इसके लिए जागरूक करने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संयोजक सचिन रॉय ने कहा […]

Noimg

Purnia: विश्व पर्यावरण दिवस पर आईएमए पूर्णिया का वृक्षारोपण अभियान – GS NEWS

PurniaDESK 1140

चिकित्सकों और उनके परिवारों ने लगाया पौधा, हरित एवं स्वच्छ पर्यावरण का दिया संदेश पूर्णिया । विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) पूर्णिया शाखा द्वारा जिला स्कूल, पूर्णिया परिसर में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना तथा समाज को हरित एवं स्वच्छ वातावरण के निर्माण के लिए प्रेरित करना था। इस अवसर पर शहर के वरिष्ठ चिकित्सकों, उनके परिवारजनों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम का नेतृत्व आईएमए पूर्णिया के अध्यक्ष डॉ. आलोक कुमार ने किया। उनके साथ अध्यक्ष निर्वाचित (प्रेसिडेंट इलेक्ट) डॉ. आशुतोष कुमार, सचिव डॉ. प्रिंस पंकज एवं वित्त सचिव डॉ. तारकेश्वर कुमार सहित बड़ी संख्या में चिकित्सक […]