5
(1)

 

जिला कार्यालय परिसर में लगाए गए पौधे, पर्यावरण संरक्षण को जन आंदोलन बनाने का आह्वान

पूर्णिया । विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय, बनभाग में गुरुवार को वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व संयोजक सचिन रॉय ने किया। इस अवसर पर भाजपा के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण तथा हरित भविष्य के निर्माण का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के दौरान जिला कार्यालय परिसर में विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए गए। उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर चर्चा करते हुए अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने तथा समाज को इसके लिए जागरूक करने का संकल्प दोहराया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संयोजक सचिन रॉय ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बन चुका है। तेजी से बढ़ रहे प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन और प्राकृतिक संसाधनों के अंधाधुंध दोहन के कारण पर्यावरणीय संतुलन लगातार बिगड़ता जा रहा है। ऐसे में प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है कि वह प्रकृति संरक्षण के लिए आगे आए और वृक्षारोपण को अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाए।

उन्होंने कहा कि वृक्ष केवल ऑक्सीजन के स्रोत नहीं हैं, बल्कि मानव जीवन, जैव विविधता और पर्यावरणीय संतुलन के आधार भी हैं। यदि आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित और स्वच्छ वातावरण देना है तो हमें अभी से व्यापक स्तर पर पौधारोपण और उनके संरक्षण की दिशा में काम करना होगा।

वक्ताओं ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि अपने जन्मदिन, विवाह वर्षगांठ तथा अन्य महत्वपूर्ण अवसरों पर कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं और उसकी देखभाल की जिम्मेदारी भी निभाएं। केवल पौधा लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उसे वृक्ष बनने तक संरक्षित रखना भी उतना ही आवश्यक है।

कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण किसी एक संगठन या सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। जनभागीदारी के बिना पर्यावरण संरक्षण का लक्ष्य हासिल नहीं किया जा सकता। इसलिए हर व्यक्ति को इस अभियान से जुड़ना चाहिए।

इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष प्रफुल्ल रंजन वर्मा, निवर्तमान जिलाध्यक्ष मनोज सिंह, उपमहापौर पल्लवी गुप्ता, डॉ. संजीव कुमार, जिला उपाध्यक्ष राजेश रंजन, जिला महामंत्री अरुण रॉय पुलक, जिला मंत्री मीनाक्षी सिन्हा, नूतन गुप्ता, काली शंकर, महिला मोर्चा अध्यक्ष संगीता बर्मन, युवा मोर्चा अध्यक्ष सुमित सिंह, पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष प्रकाश दास, अभ्यम लाल, अमृत चौरसिया, शुभम झा, मंडल अध्यक्ष प्रकाश कौशिक, बॉबी दास, हरि दास, विक्की गोस्वामी, सुदर्शन मिश्रा, सोनू निगम, आरती जायसवाल, सोनिका पाहूजा, पूजा चौधरी, ललित गुप्ता, अनिता कुमारी, रूबी सेठिया, सुनीति सिन्हा, विनोद सिन्हा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

  1. कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ लेते हुए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने, उनकी देखभाल करने तथा समाज को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया। भाजपा नेताओं ने कहा कि हरित और स्वच्छ वातावरण के निर्माण के लिए ऐसे अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: