June 5, 2026
Purnia: विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा का वृक्षारोपण अभियान, हरित भविष्य का लिया संकल्प – GS NEWS
PurniaDESK 114 जिला कार्यालय परिसर में लगाए गए पौधे, पर्यावरण संरक्षण को जन आंदोलन बनाने का आह्वान पूर्णिया । विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय, बनभाग में गुरुवार को वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व संयोजक सचिन रॉय ने किया। इस अवसर पर भाजपा के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण तथा हरित भविष्य के निर्माण का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान जिला कार्यालय परिसर में विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए गए। उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर चर्चा करते हुए अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने तथा समाज को इसके लिए जागरूक करने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संयोजक सचिन रॉय ने कहा […]