5
(1)

पूर्णिया । भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति द्वारा बिहार विधान परिषद द्विवार्षिक चुनाव-2026 के लिए भाजपा के चार प्रत्याशियों के नामों की घोषणा किए जाने के बाद पूर्णिया भाजपा संगठन में उत्साह का माहौल है। भाजपा बिहार के प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल कुमार ठाकुर को पार्टी प्रत्याशी बनाए जाने पर पूर्णिया जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने खुशी व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

 

इस अवसर पर भाजपा पूर्णिया के कार्यकारी जिला अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने कहा कि यह निर्णय न केवल भाजपा संगठन बल्कि पूरे पूर्णिया जिले के लिए गर्व और सम्मान का विषय है। उन्होंने कहा कि अनिल कुमार ठाकुर ने वर्षों तक संगठन को मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं को जोड़ने तथा जनहित के मुद्दों को उठाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। पार्टी नेतृत्व ने उनकी निष्ठा, समर्पण, अनुभव और संगठनात्मक क्षमता को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।

 

संजीव कुमार सिंह ने कहा कि भाजपा हमेशा अपने समर्पित और कर्मठ कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ाने में विश्वास रखती है। अनिल कुमार ठाकुर का चयन इस बात का प्रमाण है कि संगठन में मेहनत और समर्पण का सम्मान होता है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व और अनुभव से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी तथा बिहार के विकास और जनसेवा के संकल्प को और मजबूती प्राप्त होगी।

 

उन्होंने कहा कि भाजपा का उद्देश्य केवल चुनाव जीतना नहीं, बल्कि जनता की आकांक्षाओं और अपेक्षाओं को पूरा करना है। ऐसे अनुभवी और जमीनी नेताओं की भागीदारी से संगठन और अधिक सशक्त होगा तथा राज्य के विकास को नई दिशा मिलेगी।

प्रत्याशियों की घोषणा के बाद भाजपा जिला टीम के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने प्रदेश और केंद्रीय नेतृत्व के निर्णय का स्वागत करते हुए इसे संगठन हित में लिया गया महत्वपूर्ण फैसला बताया। नेताओं ने विश्वास जताया कि आगामी चुनाव में भाजपा के सभी प्रत्याशी शानदार सफलता हासिल करेंगे और विधान परिषद में जनता की आवाज को मजबूती से उठाएंगे।

 

भाजपा नेताओं ने कहा कि पार्टी के नए नेतृत्व और अनुभवी जनप्रतिनिधियों के सहयोग से बिहार को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का लक्ष्य और अधिक सशक्त होगा। कार्यकर्ताओं ने अनिल कुमार ठाकुर की अग्रिम विजय की कामना करते हुए उनके नेतृत्व में संगठन के और अधिक मजबूत होने का भरोसा जताया।

 

बधाई देने वालों में जिला उपाध्यक्ष रामनारायण मेहता, ज्ञानेंदु शेखर, अर्चना साह, क्रांति देवी, रेणु झा, राजेश मेहता, अंगद मंडल एवं राजेश रंजन, जिला महामंत्री अरुण राय पुलक एवं संजय पोद्दार, जिला मंत्री राजीव कुमार पाण्डेय, चन्द्रकला देवी, सचिन राय, मीनाक्षी सिन्हा, नूतन गुप्ता, झंटू उरांव, प्रीति झा एवं संजय मिर्धा, कोषाध्यक्ष हरे कृष्णा यादव, सह-कोषाध्यक्ष दिवाकर कुमार कर्ण, सोशल मीडिया प्रभारी शुभम झा, जिला मीडिया प्रभारी राहुल कुमार, प्रवक्ता अजीत भगत तथा आईटी सेल संयोजक अमृत चौरसिया सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल हैं।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि पार्टी का यह निर्णय संगठन की लोकतांत्रिक परंपरा और कार्यकर्ताओं के सम्मान की भावना को दर्शाता है तथा इससे भाजपा परिवार में उत्साह और ऊर्जा का संचार हुआ है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: