Tag Archives: Purnia

Noimg

Purnia: विश्व पर्यावरण दिवस पर शिवम हायर फाउंडेशन नर्सिंग कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम – GS NEWS

PurniaDESK 1140

  पौधारोपण, पेंटिंग एवं पोस्टर प्रतियोगिता के माध्यम से छात्रों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश पूर्णिया । विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पूर्णिया के काझा स्थित शिवम हायर फाउंडेशन नर्सिंग कॉलेज में पर्यावरण संरक्षण एवं जनजागरूकता को लेकर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कॉलेज परिसर में पौधारोपण अभियान चलाया गया तथा छात्र-छात्राओं के बीच पेंटिंग और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में कॉलेज प्रबंधन, शिक्षकों एवं नर्सिंग विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत कॉलेज की निदेशक नूतन गुप्ता द्वारा पौधारोपण से हुई। उन्होंने कॉलेज परिसर में फलदार एवं छायादार पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान विद्यार्थियों ने भी पौधे लगाए और उनके […]

Noimg

Purnia: पर्यावरण संरक्षण को लेकर आरोग्य भारती का महाभियान, थाना चौक ग्रीन पार्क में हुआ वृहद वृक्षारोपण – GS NEWS

PurniaDESK 1140

पूर्णिया । विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण एवं प्रकृति संवर्धन के उद्देश्य से आरोग्य भारती (उत्तर बिहार) और बीरेंद्र मेमोरियल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में थाना चौक स्थित ग्रीन पार्क परिसर में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में चिकित्सकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, पुलिस पदाधिकारियों एवं पर्यावरण प्रेमियों ने भाग लेकर पौधारोपण किया तथा पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।   कार्यक्रम की अध्यक्षता आरोग्य भारती उत्तर बिहार प्रांत के उपाध्यक्ष डॉ. संजीव कुमार ने की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरण संरक्षण मानवता के सामने सबसे बड़ी चुनौती बनकर उभरा है। बढ़ते प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन और हरित क्षेत्र में लगातार हो रही कमी को देखते हुए प्रत्येक व्यक्ति को पर्यावरण बचाने की […]

Purnia: विश्व पर्यावरण दिवस पर एसएसबी का वृक्षारोपण अभियान, 200 पौधे लगाए गए – GS NEWS

PurniaDESK 1140

मिलिया कॉन्वेंट स्कूल परिसर में चला हरित अभियान, विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश पूर्णिया । विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) क्षेत्रक मुख्यालय, पूर्णिया द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के निर्माण के उद्देश्य से विशेष वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। उच्च मुख्यालय के निर्देशानुसार क्षेत्रक मुख्यालय पूर्णिया के उप-महानिरीक्षक मधुकर अमिताभ के मार्गदर्शन में स्थानीय मिलिया कॉन्वेंट स्कूल, वनभाग पूर्णिया परिसर में आयोजित इस अभियान में अधिकारियों, शिक्षकों और विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में लगभग 200 पौधों का रोपण किया गया। वृक्षारोपण अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं समाज के बीच पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित करना […]

Noimg

बीएड प्रवेश परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, 9 केंद्रों पर 4578 परीक्षार्थी होंगे शामिल – GS NEWS

PurniaDESK 1140

पूर्णिया। आगामी 7 जून को आयोजित होने वाली दो वर्षीय बीएड (B.Ed.) एवं शिक्षा शास्त्री संयुक्त प्रवेश परीक्षा-2026 (CET-B.Ed.-2026) को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। परीक्षा को कदाचारमुक्त, शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से गुरुवार को महानंदा सभागार में प्रभारी जिला पदाधिकारी सह उप विकास आयुक्त अंजनि कुमार की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों, केंद्राधीक्षकों एवं वरीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में बताया गया कि राज्यस्तरीय संयुक्त प्रवेश परीक्षा का आयोजन 7 जून (रविवार) को पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 1 बजे तक किया जाएगा। परीक्षा के लिए जिला मुख्यालय स्थित कुल 9 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां 4578 […]

Noimg

मेटली खेमचंद पंचायत में चला ‘खेती बचाओ अभियान’- GS NEWS

PurniaDESK 1140

  मिट्टी जांच और वैज्ञानिक खेती पर किसानों को किया गया जागरूक पूर्णिया । रुपौली प्रखंड अंतर्गत मेटली खेमचंद पंचायत भवन में गुरुवार को कृषि विभाग की ओर से “खेती बचाओ अभियान” के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को वैज्ञानिक खेती, मृदा स्वास्थ्य संरक्षण, प्राकृतिक संसाधनों के संतुलित उपयोग तथा सरकार की विभिन्न कृषि कल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लेकर खेती-किसानी से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं। कार्यक्रम के दौरान कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को मिट्टी जांच (मृदा परीक्षण) के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मिट्टी की नियमित जांच कराने से खेत में उपलब्ध पोषक तत्वों की सही […]

Noimg

पूर्णिया में ईवी चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने की कवायद तेज – GS NEWS

PurniaDESK 1140

  पेट्रोल पंप, होटल, ढाबा और मॉल संचालकों के साथ प्रशासन की समीक्षा बैठक, हरित परिवहन को बढ़ावा देने पर जोर पूर्णिया। जिले में इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) के उपयोग को बढ़ावा देने और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में ठोस पहल करते हुए गुरुवार को महानंदा सभागार में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रभारी जिला पदाधिकारी सह उप विकास आयुक्त अंजनि कुमार ने की। बैठक में जिले के पेट्रोल पंप संचालकों, होटल व्यवसायियों, ढाबा संचालकों, शॉपिंग मॉल प्रतिनिधियों तथा अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के संचालकों ने भाग लिया। बैठक के दौरान प्रभारी जिला पदाधिकारी ने कहा कि बिहार सरकार प्रदूषण मुक्त और हरित परिवहन व्यवस्था विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है। राज्य में इलेक्ट्रिक वाहनों की संख्या […]

Noimg

डॉ. अंबेडकर आवासीय विद्यालय का निरीक्षण – GS NEWS

PurniaDESK 1140

ग्रीष्मकालीन अवकाश की तैयारियों और निर्माण कार्यों की हुई समीक्षा पूर्णिया। जिला कल्याण पदाधिकारी, पूर्णिया द्वारा गुरुवार को बनमनखी प्रखंड के बुढ़िया स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर आवासीय विद्यालय का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में संचालित विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। निरीक्षण के क्रम में आगामी 5 जून 2026 से शुरू होने वाले ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान विद्यालय में शिक्षकों की रोस्टरवार प्रतिनियुक्ति को लेकर प्रधानाध्यापक के साथ विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। जिला कल्याण पदाधिकारी ने अवकाश अवधि में भी विद्यालय की आवश्यक गतिविधियों एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने पर बल दिया। इस दौरान विद्यालय परिसर में बिहार राज्य भवन निर्माण निगम द्वारा कराए जा रहे निर्माण कार्यों का […]

भीषण गर्मी में बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने की कवायद तेज – GS NEWS

PurniaDESK 1140

25 स्थानों पर नए ट्रांसफार्मर लगाने का निर्देश पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने विद्युत अधिकारियों को दिए निर्देश, फ्यूज कॉल और ओवरलोडिंग की समस्या से मिलेगी राहत कटिहार। भीषण गर्मी के बीच लगातार बढ़ रही बिजली की मांग और उपभोक्ताओं की समस्याओं को देखते हुए बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता तारकिशोर प्रसाद ने विद्युत विभाग को महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने विद्युत कार्यपालक अभियंता को कटिहार नगर सहित विभिन्न क्षेत्रों में निर्बाध और सुचारू विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाने को कहा है। पूर्व उपमुख्यमंत्री ने कहा कि गर्मी के इस मौसम में लोगों की बिजली पर निर्भरता काफी बढ़ जाती है। ऐसे समय में बार-बार बिजली बाधित होने, ट्रांसफार्मर पर अधिक लोड […]

Noimg

आकाशवाणी के 90 वर्ष पूरे होने पर कृषि महाविद्यालय में आशु भाषण प्रतियोगिता -GS NEWS

bihar bhagalpurPurniaDESK 1140

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां, युवाओं को विरासत और संस्कृति से जुड़ने का दिया संदेश पूर्णिया । आकाशवाणी के गौरवशाली 90 वर्षों की यात्रा के उपलक्ष्य में आकाशवाणी पूर्णिया के युववाणी अनुभाग द्वारा बुधवार को भोला पासवान शास्त्री कृषि महाविद्यालय, पूर्णिया के ऑडिटोरियम में आशु भाषण प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया और आकाशवाणी के योगदान तथा राष्ट्र निर्माण में उसकी भूमिका पर अपने विचार प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कृषि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. डी.के. महतो थे। उन्होंने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि आकाशवाणी देश की सांस्कृतिक, सामाजिक और शैक्षणिक विरासत का महत्वपूर्ण माध्यम रहा है। उन्होंने युवाओं को ऐसे आयोजनों से प्रेरणा लेने और […]

Noimg

राज्य स्तरीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में टीया झा ने जीता रजत पदक, बढ़ाया पूर्णिया का मान – GS NEWS

खेल कूदDESK 1140

मिल्लिया कान्वेंट इंग्लिश स्कूल की छात्रा ने राज्य स्तर पर किया शानदार प्रदर्शन पूर्णिया जिले की उभरती हुई खेल प्रतिभा एवं मिल्लिया कान्वेंट इंग्लिश स्कूल, रामबाग की कक्षा 12वीं की छात्रा टीया झा ने राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए रजत पदक हासिल कर जिले और विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। बिहार राज्य ताइक्वांडो एसोसिएशन द्वारा आयोजित 6वीं बिहार राज्य ताइक्वांडो चैंपियनशिप-2026 में टीया झा ने अंडर-17 वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 31 मई से 2 जून तक आयोजित इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए प्रतिभागियों के बीच टीया ने अपनी प्रतिभा, अनुशासन और संघर्षशीलता का परिचय देते हुए रजत पदक अपने नाम किया। टीया झा […]