5
(2)

कृषि में नवाचार और आधुनिक तकनीक पर दिया गया जोर

पूर्णिया। शारदीय खरीफ महाअभियान जिला कार्यशाला का उद्घाटन सोमवार को पूर्णिया के प्रेक्षागृह में जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यशाला में कृषि विभाग के वरीय अधिकारियों, अनुमंडल, प्रखंड एवं पंचायत स्तरीय कृषि पदाधिकारियों, कर्मियों तथा बड़ी संख्या में प्रगतिशील किसानों ने भाग लिया।

कार्यशाला के दौरान फॉर्मर रजिस्ट्रेशन अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जिला पदाधिकारी ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने कृषि क्षेत्र में बेहतर कार्य करने के लिए सभी को प्रोत्साहित किया।

जिलाधिकारी ने बताया कि कार्यशाला का उद्देश्य कृषि में नवाचार, नई तकनीकों का उपयोग, आधुनिक खेती, सरकारी योजनाओं की जानकारी तथा पोषक तत्व प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर किसानों और कृषि कर्मियों को प्रशिक्षित करना है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण प्राप्त अधिकारी और कर्मी गांव-गांव जाकर किसानों को बेहतर कृषि प्रबंधन की जानकारी देंगे।

उन्होंने कहा कि वैज्ञानिक खेती और आधुनिक तकनीकों के प्रयोग से उत्पादन बढ़ेगा तथा किसानों की आय में वृद्धि होगी। इससे कृषि क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को भी बढ़ावा मिलेगा।

कार्यशाला में कृषि विभाग के अधिकारियों ने विभिन्न योजनाओं, उन्नत खेती की तकनीकों और खरीफ फसलों के बेहतर उत्पादन संबंधी जानकारी भी साझा की।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: