5
(1)

तकनीकी खामियों से सैकड़ों छात्र फॉर्म भरने से वंचित : चाहत यादव

पूर्णिया। पूर्णिया विश्वविद्यालय के अंतर्गत यूजी सेमेस्टर-5 परीक्षा फॉर्म भरने में आई तकनीकी समस्याओं को लेकर सोशलिस्ट स्टूडेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया (SSAI) ने परीक्षा तिथि बढ़ाने की मांग की है। संगठन के प्रधान महासचिव एवं छात्र नेता चाहत यादव ने उप परीक्षा नियंत्रक से मिलकर छात्रों की समस्याओं से अवगत कराया।

चाहत यादव ने कहा कि विश्वविद्यालय की ऑनलाइन प्रणाली में आई तकनीकी खामियों के कारण सीमांचल क्षेत्र के सैकड़ों छात्र-छात्राएं निर्धारित समय सीमा के भीतर परीक्षा फॉर्म जमा नहीं कर सके। इसमें विद्यार्थियों की कोई गलती नहीं है, लेकिन उन्हें परीक्षा से वंचित होने का खतरा उत्पन्न हो गया है

 

उन्होंने कहा कि यदि विश्वविद्यालय प्रशासन शीघ्र निर्णय नहीं लेता है तो बड़ी संख्या में छात्रों का शैक्षणिक सत्र प्रभावित हो सकता है। छात्रहित को देखते हुए कम-से-कम एक दिन के लिए परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि बढ़ाई जानी चाहिए, ताकि कोई भी छात्र परीक्षा से वंचित न रहे।

 

चाहत यादव ने कहा कि SSAI छात्रों के भविष्य के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं करेगा और जरूरत पड़ने पर आंदोलन का रास्ता भी अपनाया जाएगा। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन से संवेदनशीलता दिखाते हुए जल्द सकारात्मक निर्णय लेने की मांग की।

मौके पर साक्षी कुमारी, मुस्कान कुमारी, मोहम्मद परवेज, शंभू कुमार एवं शुभम कुमार सहित कई छात्र-छात्राएं मौजूद थे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: