0
(0)

कटिहार । प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) मनिहारी में प्रसव के बाद नवजात शिशु को जमीन पर गिराने के आरोप को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। मामले को लेकर सोमवार को नवजात के परिजन अस्पताल पहुंचे और स्वास्थ्यकर्मियों के प्रति नाराजगी जताई।

जानकारी के अनुसार, डालाबीर निवासी सूजन मंडल की पत्नी पूजा कुमारी ने 4 जून को पीएचसी मनिहारी में पुत्र को जन्म दिया था। परिजनों का आरोप है कि प्रसव के बाद ड्यूटी पर तैनात एएनएम अपराजिता के हाथ से नवजात जमीन पर गिर गया, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद बच्चे का इलाज निजी स्तर पर कराया गया, लेकिन स्वास्थ्य में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ।

सोमवार को परिजन नवजात को लेकर पीएचसी पहुंचे और एएनएम से जवाब मांगते हुए बच्चे के समुचित इलाज की मांग की। इस दौरान अस्पताल परिसर में कुछ देर के लिए तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई।

मामले की जानकारी मिलने पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. इमरान आलम ने परिजनों से बातचीत कर उन्हें शांत कराया। साथ ही नवजात की स्थिति को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए एंबुलेंस से पटना रेफर करने की व्यवस्था की गई।

प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: