5
(1)

सेवा-संवाद-समाधान कार्यक्रम में त्वरित कार्रवाई के निर्देश

पूर्णिया। जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार ने सोमवार को समाहरणालय स्थित प्रज्ञान सभागार में आयोजित सेवा-संवाद-समाधान अनुश्रवण प्रणाली के तहत आमजनों की समस्याएं सुनीं। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित प्राप्त आवेदनों पर संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई और निष्पादन का निर्देश दिया गया।

‘‘सबका सम्मान-जीवन आसान’’ कार्यक्रम के तहत आयोजित इस जनसुनवाई में जिले के विभिन्न प्रखंडों और पंचायतों से आए लोगों ने अपनी समस्याओं से संबंधित कुल सात आवेदन जिला पदाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किए। डीएम ने सभी मामलों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

जिलाधिकारी ने कहा कि आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को जनहित से जुड़े मामलों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने को कहा।

कार्यक्रम के तहत अनुमंडल, प्रखंड एवं विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भी अपने-अपने कार्यालयों में लोगों की समस्याएं सुनीं और समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाए।

गौरतलब है कि सेवा-संवाद-समाधान कार्यक्रम का आयोजन प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को जिला मुख्यालय, अनुमंडल, प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर नियमित रूप से किया जाता है, ताकि आम लोगों की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: