June 8, 2026
Purnia: डीएम ने सुनीं आमजन की समस्याएं – GS NEWS
PurniaDESK 114सेवा-संवाद-समाधान कार्यक्रम में त्वरित कार्रवाई के निर्देश पूर्णिया। जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार ने सोमवार को समाहरणालय स्थित प्रज्ञान सभागार में आयोजित सेवा-संवाद-समाधान अनुश्रवण प्रणाली के तहत आमजनों की समस्याएं सुनीं। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित प्राप्त आवेदनों पर संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई और निष्पादन का निर्देश दिया गया। ‘‘सबका सम्मान-जीवन आसान’’ कार्यक्रम के तहत आयोजित इस जनसुनवाई में जिले के विभिन्न प्रखंडों और पंचायतों से आए लोगों ने अपनी समस्याओं से संबंधित कुल सात आवेदन जिला पदाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किए। डीएम ने सभी मामलों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने […]