June 8, 2026
Purnia: परीक्षा फॉर्म की तिथि बढ़ाने की मांग – GS NEWS
PurniaDESK 114तकनीकी खामियों से सैकड़ों छात्र फॉर्म भरने से वंचित : चाहत यादव पूर्णिया। पूर्णिया विश्वविद्यालय के अंतर्गत यूजी सेमेस्टर-5 परीक्षा फॉर्म भरने में आई तकनीकी समस्याओं को लेकर सोशलिस्ट स्टूडेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया (SSAI) ने परीक्षा तिथि बढ़ाने की मांग की है। संगठन के प्रधान महासचिव एवं छात्र नेता चाहत यादव ने उप परीक्षा नियंत्रक से मिलकर छात्रों की समस्याओं से अवगत कराया। चाहत यादव ने कहा कि विश्वविद्यालय की ऑनलाइन प्रणाली में आई तकनीकी खामियों के कारण सीमांचल क्षेत्र के सैकड़ों छात्र-छात्राएं निर्धारित समय सीमा के भीतर परीक्षा फॉर्म जमा नहीं कर सके। इसमें विद्यार्थियों की कोई गलती नहीं है, लेकिन उन्हें परीक्षा से वंचित होने का खतरा उत्पन्न हो गया है उन्होंने कहा कि यदि विश्वविद्यालय प्रशासन […]