0
(0)

अतिक्रमण हटाने, जन शिकायतों के निष्पादन और विकास कार्यों में तेजी पर जोर

पूर्णिया। जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को समाहरणालय स्थित महानंदा सभागार में साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के वरीय एवं जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों तथा लंबित मामलों की समीक्षा की गई।

बैठक में मुख्यालय से प्राप्त महत्वपूर्ण पत्रों, मानवाधिकार आयोग एवं न्यायालय से संबंधित मामलों, लोक सेवाओं का अधिकार अधिनियम, लोक शिकायत निवारण, राशन कार्ड, स्वास्थ्य, शिक्षा, जीविका, कब्रिस्तान घेराबंदी, अतिक्रमण हटाने तथा जनता दरबार में प्राप्त आवेदनों के निष्पादन की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने अधिकांश मामलों में प्रगति को संतोषजनक बताते हुए लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन का निर्देश दिया।

जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को महत्वपूर्ण पत्रों, न्यायालय से संबंधित मामलों तथा राजस्व एवं आरटीपीएस से जुड़े आवेदनों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने कहा कि आम लोगों को सरकारी सेवाओं का लाभ निर्धारित समय सीमा में मिलना चाहिए।

राष्ट्रीय राजमार्गों पर अतिक्रमण की समीक्षा के दौरान डीएम ने सभी अनुमंडल पदाधिकारियों और संबंधित अधिकारियों को एनएचएआई की सूची के अनुसार निर्धारित समय सीमा के भीतर अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया। वहीं सदर अनुमंडल पदाधिकारी एवं नगर निगम को कटिहार मोड़, आरएन साह चौक सहित शहर के प्रमुख चौकों को अतिक्रमण मुक्त कराने और नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।

बैठक में सहयोग शिविर एवं जनता दरबार में प्राप्त शिकायतों के निष्पादन की भी समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी विभाग निर्धारित मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के अनुसार तय समय सीमा में आवेदनों का निष्पादन सुनिश्चित करें।

डीएम ने बताया कि 16 जून को जिले के सभी प्रखंडों की चयनित पंचायतों में सहयोग शिविर आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि शिविर से पूर्व प्राप्त सभी आवेदनों का निष्पादन कर लाभुकों को जानकारी उपलब्ध कराई जाए।

बैठक में उप विकास आयुक्त, विभिन्न अपर समाहर्ता, जिला स्तरीय अधिकारी एवं अन्य विभागीय पदाधिकारी उपस्थित थे, जबकि प्रखंड एवं अनुमंडल स्तरीय अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े रहे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: