June 7, 2026
Purnia: मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे, भाजपा ने बनाई जनसंपर्क अभियान की रणनीति – GS NEWS
PurniaDESK 114पूर्णिया। पूर्णिया विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी के नगर एवं ग्रामीण मंडलों की बैठक टीचर्स कॉलोनी, बक्साघाट एवं छतिया भटगामा में आयोजित की गई। बैठक में विधायक विजय खेमका ने भाग लेकर आगामी संगठनात्मक एवं जनसंपर्क कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा की तथा कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। विधायक विजय खेमका ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होना देश के लोकतांत्रिक इतिहास का महत्वपूर्ण अध्याय है। उन्होंने कहा कि यह अवधि विश्वास, विकास और जनकल्याण की दृष्टि से मील का पत्थर साबित हुई है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि वैश्विक स्तर पर कई देश […]