Category Archives: Uncategorized

Noimg

BHAGALPUR: जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी का तबादला, विदाई समारोह में हुए भावुक  –  GS NEWS

DESK20260

भागलपुर के जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी का तबादला कर दिया गया है। राज्य सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार उन्हें अगले आदेश तक बिहार राज्य संचरण कंपनी लिमिटेड, पटना का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है। साथ ही उन्हें नगर विकास एवं आवास विभाग, बिहार सरकार में विशेष सचिव का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। तबादले की सूचना के बाद भागलपुर में विभिन्न सामाजिक, शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं व्यावसायिक संगठनों की ओर से उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। अपने कार्यकाल के दौरान प्रशासनिक दक्षता, जनसमस्याओं के समाधान और विकास कार्यों को गति देने के कारण उन्होंने आम लोगों के बीच विशेष पहचान बनाई थी। विदाई समारोह में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं शहरवासी मौजूद रहे। […]

Noimg

Naugachia:  पुलिस केंद्र नवगछिया में 237 प्रशिक्षु सिपाहियों का दीक्षांत समारोह एवं पासिंग आउट परेड संपन्न – GS NEWS

DESK20260

नवगछिया। पुलिस केंद्र, नवगछिया में बांका एवं जमुई जिला बल के कुल 237 प्रशिक्षु सिपाहियों का दीक्षांत समारोह सह पासिंग आउट परेड सोमवार को गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। बुनियादी प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण करने के बाद प्रशिक्षु सिपाहियों ने विधिवत रूप से पुलिस सेवा में प्रवेश किया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्वी क्षेत्र, भागलपुर के पुलिस महानिरीक्षक विवेक कुमार उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पुलिस केंद्र के प्राचार्य सह नवगछिया पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा ने की। इस अवसर पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक, विभिन्न थानों एवं शाखाओं के पदाधिकारी, प्रशिक्षक, प्रशिक्षु सिपाहियों के अभिभावक तथा गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा परेड निरीक्षण के साथ हुआ। प्रशिक्षु सिपाहियों ने आकर्षक मार्च […]

Noimg

BHAGALPUR:  “सबका सम्मान–जीवन आसान” कार्यक्रम में करीब 20 मामलों की सुनवाई, डीएम ने दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश – GS NEWS

DESK20260

भागलपुर। बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी योजना “7 निश्चय-3 : बढ़ेगा अपना बिहार” के अंतर्गत संचालित “सबका सम्मान–जीवन आसान (ईज ऑफ लिविंग)” कार्यक्रम के तहत सोमवार को समीक्षा भवन, भागलपुर में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नवपदस्थापित जिलाधिकारी अलंकृता पांडे ने की। जनसुनवाई के दौरान लगभग 20 मामलों की सुनवाई की गई। इनमें मुख्य रूप से लंबित पेंशन, भूमि विवाद, राजस्व संबंधी समस्याएं तथा अन्य जनहित से जुड़े मामलों पर विचार किया गया। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को सभी शिकायतों का त्वरित, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त आवेदनों पर गंभीरता से कार्रवाई […]

Noimg

BHAGALPUR: मोहर्रम को लेकर प्रमंडल स्तर पर तैयारियों की समीक्षा, शांति और सौहार्द बनाए रखने के निर्देश GS NEWS

DESK20260

भागलपुर। मोहर्रम पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने तथा शांतिपूर्ण माहौल सुनिश्चित करने को लेकर आयुक्त, मुंगेर सह भागलपुर प्रमंडल प्रेम सिंह मीणा की अध्यक्षता में प्रमंडल स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। आयुक्त कार्यालय में आयोजित इस बैठक में भागलपुर एवं मुंगेर प्रमंडल के सभी जिलों के जिलाधिकारी, वरीय पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक तथा पुलिस उप महानिरीक्षक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए। बैठक में भागलपुर, बांका, मुंगेर, लखीसराय, जमुई, खगड़िया, बेगूसराय एवं शेखपुरा जिलों में मोहर्रम पर्व को लेकर की गई तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई। इस दौरान संयुक्त आदेश निर्गत करने, शांति समिति की बैठकें आयोजित करने, जिला नियंत्रण कक्ष की स्थापना, दंडाधिकारियों एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति, बीएनएसएस की विभिन्न धाराओं के तहत की […]

Noimg

BHAGALPUR: भागलपुर की नई जिलाधिकारी बनीं अलंकृता पांडे, डॉ. नवल किशोर चौधरी से लिया पदभार -GS NEWS

DESK20260

भागलपुर जिले को नई जिलाधिकारी मिल गई हैं। 2016 बैच की भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी अलंकृता पांडे ने सोमवार को भागलपुर की जिलाधिकारी के रूप में पदभार ग्रहण किया। उन्होंने निवर्तमान जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी से औपचारिक रूप से कार्यभार संभाला। पदभार ग्रहण के बाद जिला प्रशासन की ओर से नई जिलाधिकारी अलंकृता पांडे को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस अवसर पर जिला प्रशासन के अधिकारियों ने उनका स्वागत किया और नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं। कार्यभार ग्रहण समारोह में उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार सिंह, सदर अनुमंडल पदाधिकारी विकास कुमार, सिटी डीएसपी अजय चौधरी सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। पदभार संभालने के बाद अलंकृता पांडे ने कहा कि सरकार की योजनाओं को […]

Noimg

BHAGALPUR: संभावित बाढ़ एवं सुखाड़ को लेकर प्रमंडल स्तर पर तैयारियों की समीक्षा – GS NEWS

DESK20260

भागलपुर प्रमंडल के अंतर्गत आने वाले आठ जिलों में संभावित बाढ़ एवं सुखाड़ की स्थिति से निपटने के लिए की गई तैयारियों की समीक्षा को लेकर आयुक्त, मुंगेर सह भागलपुर प्रमंडल प्रेम सिंह मीणा की अध्यक्षता में ऑनलाइन समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में भागलपुर, बांका, मुंगेर, लखीसराय, जमुई, खगड़िया, बेगूसराय एवं शेखपुरा जिलों द्वारा की गई तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान अधिष्ठापित वर्षा मापक यंत्रों की स्थिति, संकटग्रस्त व्यक्तियों की पहचान, तटबंधों की सुरक्षा, नियंत्रण कक्ष की स्थापना, नावों की उपलब्धता तथा तैयार खाद्य सामग्री की आपूर्ति के लिए निविदा प्रक्रिया की जानकारी ली गई। इसके अलावा पॉलिथीन शीट्स की उपलब्धता, बाढ़ आश्रय स्थलों की तैयारी, सामुदायिक रसोई के संचालन तथा राहत कार्यों की […]

Noimg

पटना में 84 भूमिहीन परिवारों को मिला जमीन का अधिकार, वर्षों पुरानी समस्या का समाधान GS NEWS

DESK20260

पटना जिले के फुलवारी प्रखंड में 84 भूमिहीन परिवारों को तीन-तीन डिसमिल जमीन के पर्चे का लाभ मिलने का रास्ता साफ हो गया है। लंबे समय से लंबित इस मामले में प्रशासन ने सत्यापन प्रक्रिया पूरी कर ली है, जिससे खड़िहा, पलगा, हसनपुरा और निहुरा मुसहरी के दर्जनों परिवारों को बड़ी राहत मिली है। 2014 में बना था पर्चा, नहीं मिला था कब्जा जानकारी के अनुसार वर्ष 2014 में ही 84 भूमिहीन परिवारों के नाम पर तीन-तीन डिसमिल जमीन का पर्चा जारी किया गया था। लेकिन स्थानीय स्तर पर उत्पन्न विवाद और प्रभावशाली लोगों के दबाव के कारण लाभुकों को जमीन का वास्तविक लाभ नहीं मिल सका था। इसके कारण परिवार वर्षों से अपने अधिकार के लिए संघर्ष कर रहे […]

Noimg

सोशल मीडिया पर हथियार का वीडियो वायरल करना पड़ा भारी, नवादा पुलिस ने चार युवकों को दबोचा GS NEWS

DESK20260

नवादा: जिले के नेमदारगंज थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर हथियार लहराते हुए वीडियो वायरल करना चार युवकों को महंगा पड़ गया। वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर चार युवकों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से एक देशी पिस्टल, चार जिंदा कारतूस और दो मैगजीन बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, सोशल मीडिया पर हथियार के प्रदर्शन का वीडियो सामने आने के बाद मामले की जांच शुरू की गई। जांच के दौरान वीडियो में दिख रहे युवकों की पहचान कर छापेमारी की गई, जिसके बाद सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से अवैध हथियार और कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने बरामद सामान को जब्त कर लिया […]

Noimg

मोतिहारी में तेज रफ्तार पिकअप का कहर, घर के बाहर बैठे परिवार को रौंदा; महिला की मौत – GS NEWS

DESK20260

मोतिहारी: पूर्वी चंपारण जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित मधुबनी घाट में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। अनियंत्रित पिकअप वाहन ने घर के बाहर बैठे एक परिवार को रौंद दिया। हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक मासूम बच्चे समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, परिवार के सदस्य घर के बाहर बैठे थे, तभी तेज रफ्तार पिकअप चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और सीधे लोगों पर चढ़ा दिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घायलों में एक मासूम बच्चा भी […]

Noimg

बिहारशरीफ के भाई-बहन ने रचा इतिहास, एक साथ पास की 70वीं BPSC परीक्षा – GS NEWS

DESK20260

बिहारशरीफ: नालंदा जिले के बिहारशरीफ के भरावपर मोहल्ले से एक प्रेरणादायक सफलता की कहानी सामने आई है। एक ही परिवार के भाई-बहन ने 70वीं बीपीएससी परीक्षा में सफलता हासिल कर पूरे जिले का नाम रोशन किया है। मेडिकल दुकानदार कुमुद कुमार के बेटे शुभांकर राज और बेटी शिवांगी का चयन उप राज्य कर आयुक्त (Deputy State Tax Commissioner) पद के लिए हुआ है। बीपीएससी के घोषित परिणाम में शुभांकर राज को 514वीं रैंक और शिवांगी को 711वीं रैंक प्राप्त हुई है। दोनों भाई-बहन की इस उपलब्धि से परिवार में खुशी का माहौल है, वहीं क्षेत्र के लोग भी उनकी सफलता पर गर्व महसूस कर रहे हैं। बताया जाता है कि शुभांकर और शिवांगी ने कठिन परिश्रम, अनुशासन और निरंतर तैयारी […]