Category Archives: Uncategorized

Noimg

NAUGACHIA: चलती ट्रेन से उतरने के प्रयास में युवक गंभीर रूप से घायल, पानी भरे गड्ढे में गिरा – GS NEWS

DESK20260

नवगछिया। बरौनी से कटिहार जा रही सवारी गाड़ी संख्या 63304 से उतरने के प्रयास में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना नवगछिया रेलवे स्टेशन के पूर्वी सिग्नल के समीप हुई, जहां चलती ट्रेन से उतरने के दौरान युवक संतुलन खो बैठा और रेलवे ट्रैक के किनारे स्थित पानी भरे गहरे गड्ढे में जा गिरा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक ट्रेन के पूरी तरह रुकने से पहले ही उतरने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और वह फिसलकर पास के गड्ढे में गिर पड़ा। हादसे में उसके सिर में गंभीर चोट लग गई, जिससे वह घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) एवं रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की टीम […]

NAUGACHIA:मारपीट मामले में एक अभियुक्त गिरफ्तार – GS NEWS

DESK20260

नवगछिया । मारपीट कर युवक को घायल करने के मामले में बिहपुर पुलिस ने एक नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान बिहपुर थाना क्षेत्र के विशनपुर निवासी दिलीप मंडल, पिता मुंडेश्वर मंडल के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, 13 जून 2026 को बाली मंडल ने बिहपुर थाना में आवेदन देकर आरोप लगाया था कि उनका पुत्र बासा से घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में दिलीप मंडल एवं तीन-चार अन्य लोगों ने लाठी-डंडे से लैस होकर उसके साथ मारपीट की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित के आवेदन के आधार पर बिहपुर थाना कांड संख्या-153/26 दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। अनुसंधान के दौरान पुलिस ने […]

Noimg

NAUGACHIA: डीजे बजाने को लेकर विवाद में चली गोली, किशोर गंभीर रूप से घायल – GS NEWS

DESK20260

नवगछिया के गोपालपुर  थाना क्षेत्र के तिनटंगा करारी गांव में रविवार देर शाम डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद के दौरान गोली चलने से एक 13 वर्षीय किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। वहीं घटना में दो लोगों के घायल होने की भी सूचना मिल रही है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार तिनटंगा करारी गांव में डीजे बजाने को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हुई थी। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। इसी दौरान किसी व्यक्ति ने गोली चला दी, जो गांव निवासी गुदेश मंडल के 13 वर्षीय […]

NAUGACHIA: रेलवे फाटक का बूम तोड़ने में टोटो चालक गिरफ्तार, वाहन जब्त – GS NEWS

DESK20260

नवगछिया। नवगछिया रेलवे स्टेशन के पश्चिम स्थित केबिन संख्या-12 के रेलवे फाटक का बूम क्षतिग्रस्त करने के मामले में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने त्वरित कार्रवाई करते हुए टोटो चालक को गिरफ्तार कर लिया है। घटना में प्रयुक्त टोटो वाहन को भी जब्त कर लिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, टाटा से कटिहार जाने वाली टाटा एक्सप्रेस के गुजरने से पूर्व रेलवे कर्मी द्वारा रेलवे फाटक बंद किया जा रहा था। इसी दौरान एक टोटो चालक ने जल्दबाजी में फाटक पार करने का प्रयास किया। इस क्रम में टोटो रेलवे फाटक के बूम से टकरा गया, जिससे बूम क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के कारण कुछ समय के लिए रेलवे फाटक पर आवागमन प्रभावित रहा। घटना के बाद ड्यूटी पर […]

NAUGACHIA : इस्माईलपुर पीएचसी में दो चिकित्सकों के बीच विवाद, वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप – GS NEWS

DESK20260

प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी और चिकित्सक आमने-सामने, आरोप-प्रत्यारोप से गरमाया मामला नवगछिया के गोपालपुर –  इस्माईलपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एक बार फिर विवादों को लेकर चर्चा में है। इस बार स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राजेश कुमार और चिकित्सक डॉ. आनंद मोहन के बीच कथित विवाद का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला सुर्खियों में आ गया है। वायरल ऑडियो में दोनों चिकित्सकों के बीच कथित तौर पर अभद्र भाषा और आरोप-प्रत्यारोप की बातचीत सुनाई देने का दावा किया जा रहा है। हालांकि वायरल ऑडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है। जानकारी के अनुसार, वायरल ऑडियो में डॉ. आनंद मोहन ने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राजेश कुमार पर पे-स्लिप बनाने के नाम पर […]

Noimg

NAUGACHIA: साइकिल से गिरकर किशोर घायल, दादी ने अस्पताल पहुंचाकर कराया इलाज – GS NEWS

DESK20260

नवगछिया। नवगछिया बाजार क्षेत्र में साइकिल चलाने के दौरान एक किशोर दुर्घटनाग्रस्त होकर घायल हो गया। घायल अवस्था में वह किसी तरह अपने घर पहुंचा, जहां परिजनों को घटना की जानकारी मिली। इसके बाद उसकी दादी उसे इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया लेकर पहुंचीं, जहां चिकित्सकों ने उसका उपचार किया। घायल किशोर की पहचान नवगछिया निवासी ओम लाहिड़ी के पुत्र अभिनव शुभम के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह बाजार क्षेत्र में साइकिल चला रहा था। इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ जाने से वह सड़क पर गिर पड़ा और घायल हो गया। दुर्घटना के बाद किशोर स्वयं घर पहुंचा। उसके शरीर पर चोट के निशान और दर्द की शिकायत होने पर उसकी दादी तत्काल उसे […]

NAUGACHIA: रंगदारी एवं मारपीट मामले में फरार अभियुक्त गिरफ्तार – GS NEWS

DESK20260

नवगछिया । रंगदारी मांगने, मारपीट करने एवं नकदी छीनने के मामले में गोपालपुर पुलिस ने एक फरार अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान गोपालपुर थाना क्षेत्र के तीनटंगा करारी निवासी वासुकी यादव, पिता भगवान यादव के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, 5 मार्च 2026 को नवीन पासवान ने गोपालपुर थाना में आवेदन देकर आरोप लगाया था कि वासुकी यादव एवं अन्य दो-तीन अज्ञात व्यक्तियों ने उनसे रंगदारी के रूप में रुपये की मांग की थी। विरोध करने पर आरोपितों ने उनके साथ मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया तथा उनके पास से 5,000 रुपये छीन लिए थे। पीड़ित के आवेदन के आधार पर गोपालपुर थाना कांड संख्या-78/26 दर्ज कर पुलिस ने […]

Noimg

NAUGACHIA: 409 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार – GS NEWS

DESK20260

अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध नवगछिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नवगछिया। आगामी मोहर्रम पर्व को लेकर नवगछिया पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों एवं अवैध गतिविधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने 409 ग्राम स्मैक, एक लाख रुपये नगद, मोबाइल फोन एवं एक मोटरसाइकिल बरामद करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, नवगछिया पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थ एवं आग्नेयास्त्रों के विरुद्ध लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 20 जून 2026 को पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि एक व्यक्ति स्मैक की […]

Noimg

NAUGACHIA: सोशल मीडिया पर वायरल हर्ष फायरिंग वीडियो मामले में अभियुक्त गिरफ्तार, रायफल बरामद – GS NEWS

DESK20260

नवगछिया। सोशल मीडिया पर वायरल हर्ष फायरिंग के एक वीडियो के मामले में नवगछिया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त रायफल भी बरामद कर ली है। मामले में आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। जानकारी के अनुसार, 7 जून 2026 को सोशल मीडिया के माध्यम से एक वीडियो सामने आया था, जिसमें एक व्यक्ति अंतिम संस्कार के दौरान रायफल से हर्ष फायरिंग करता हुआ दिखाई दे रहा था। वीडियो वायरल होने के बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक नवगछिया के निर्देश पर तत्काल जांच शुरू की गई। जांच के दौरान वायरल वीडियो में दिख रहे व्यक्ति की पहचान परबत्ता थाना क्षेत्र […]

Noimg

NAUGACHIA: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जी.बी. कॉलेज में एनसीसी एवं एनएसएस के संयुक्त तत्वावधान में योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित – GS NEWS

DESK20260

नवगछिया। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जी.बी. कॉलेज, नवगछिया परिसर में 35 बिहार बटालियन एनसीसी एवं राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के संयुक्त तत्वावधान में योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों के बीच योग के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली को प्रोत्साहित करना था। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास किया। योग प्रशिक्षक द्वारा योग के शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक लाभों की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही सभी प्रतिभागियों को नियमित रूप से योग करने तथा इसे अपने दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया गया। योगाभ्यास कार्यक्रम में कॉलेज के शिक्षक, कर्मचारी, एनसीसी कैडेट, एनएसएस स्वयंसेवक एवं बड़ी संख्या […]