June 21, 2026
BHAGALPUR: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर वन विभाग ने आयोजित किए योग शिविर, स्वस्थ जीवन का दिया संदेश – GS NEWS
DESK2026भागलपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर वन प्रमंडल भागलपुर के अंतर्गत भागलपुर, कहलगांव एवं नवगछिया वन प्रक्षेत्रों में विभिन्न स्थानों पर योग शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए योगाभ्यास किया तथा स्वस्थ एवं संतुलित जीवन के लिए योग को अपनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर वन प्रक्षेत्र पदाधिकारी, भागलपुर कुमार गौतम ने कहा कि योग केवल आसनों का अभ्यास नहीं, बल्कि एक संपूर्ण जीवनशैली है, जो व्यक्ति को अनुशासन, एकाग्रता और आत्मचिंतन की प्रेरणा देती है। उन्होंने कहा कि नियमित योगाभ्यास से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बेहतर होता है तथा व्यक्ति जीवन की चुनौतियों का सामना अधिक सकारात्मक तरीके से कर पाता है। वन प्रक्षेत्र पदाधिकारी, […]