5
(1)

नवगछिया । गोपालपुर प्रखंड अंतर्गत सैदपुर पंचायत में राष्ट्रीय चक्रवार कल्याण परिषद की नई कमेटी का गठन किया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में समाज के लोगों ने एकजुट होकर सामाजिक विकास, शिक्षा और आर्थिक सहयोग के लिए कार्य करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय चक्रवार कल्याण परिषद के अध्यक्ष शालिग्राम प्रसाद सिंह ने की। उन्होंने नवगठित कमेटी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया और उन्हें समाज हित में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।

बैठक में बताया गया कि परिषद का मुख्य उद्देश्य चक्रवार समाज के लोगों को एक मंच पर जोड़ना, समाज की वंशावली का प्रकाशन कराना, आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की सहायता करना तथा जरूरतमंद लोगों को बीमारी और पुत्री विवाह जैसे अवसरों पर सहयोग प्रदान करना है। इसके अलावा भविष्य में मेधावी छात्रों को प्रोत्साहित करने एवं उनकी शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की भी योजना है।

नई कमेटी में सौरभ कुमार को अध्यक्ष बनाया गया। वहीं स्कंद कुंवर, सुबोध कुमार, राजकुमार, मनोज कुंवर सहित अन्य सदस्यों को विभिन्न दायित्व सौंपे गए। कार्यक्रम में हाईकोर्ट अधिवक्ता मुकेश कुमार भी मौजूद रहे और समाज की एकता एवं संगठन की मजबूती पर जोर दिया।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। वक्ताओं ने कहा कि समाज के विकास के लिए शिक्षा, संगठन और सहयोग की भावना को मजबूत करना समय की आवश्यकता है। नई कमेटी समाज के उत्थान और जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए निरंतर कार्य करेगी।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: