
गौशाला रोड पर वाहन जांच के दौरान पुलिस ने की कार्रवाई, नशे की हालत में मिले दोनों आरोपित; प्राथमिकी दर्ज
नवगछिया। नवगछिया थाना पुलिस ने शराबबंदी कानून के तहत कार्रवाई करते हुए 1.5 लीटर विदेशी शराब के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों को नशे की हालत में पकड़ा। इस दौरान उनकी मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली गई।

पुलिस की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 5 नवंबर को नवगछिया थाना पुलिस गौशाला रोड पर वाहन जांच अभियान चला रही थी। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों को रोककर जांच की गई। तलाशी के दौरान उनके पास से 1.5 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई। जांच में दोनों के नशे की हालत में होने की बात सामने आई।
गिरफ्तार आरोपितों की पहचान नवगछिया थाना क्षेत्र के उजानी निवासी अरशद शेख, पिता साजिर, तथा नवगछिया थाना क्षेत्र के नोनिया पट्टी निवासी किशन महतो, पिता नारायण महतो के रूप में हुई है।

पुलिस ने शराब जब्त करने के साथ ही मोटरसाइकिल को भी विधिवत जब्त कर लिया है। इस संबंध में नवगछिया थाना कांड संख्या 454/26 दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।














