5
(1)

नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत गोपालपुर थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में शनिवार को हुई बारिश के दौरान आकाशीय बिजली (ठनका) गिरने से एक किशोरी समेत तीन महिलाएं झुलस गईं। घटना के बाद परिजनों और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार किया गया। चिकित्सकों ने एक महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उन्हें भागलपुर के मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया।

घायलों में तिनटंगा करारी गांव निवासी 25 वर्षीय रीना देवी, 16 वर्षीय किरण कुमारी तथा बाबू टोला कमलाकुंड गाछी टोला निवासी 40 वर्षीय सरिता देवी शामिल हैं। बताया जाता है कि बारिश के दौरान अचानक हुए वज्रपात की चपेट में आने से तीनों महिलाएं झुलस गईं।

घटना की सूचना मिलते ही परिजन और आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे तथा सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद एक महिला की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (मायागंज), भागलपुर रेफर कर दिया।

लगातार हो रही वज्रपात की घटनाओं से ग्रामीण क्षेत्रों में दहशत का माहौल है। प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले मैदान, खेतों और पेड़ों के नीचे जाने से बचने तथा सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: