5
(1)

मारपीट के बाद जान बचाकर थाना पहुंचे पीड़ित

नवगछिया। नवगछिया थाना क्षेत्र के रसलपुर डाला रेलवे गेट के समीप शुक्रवार की शाम कथित अपहरण के प्रयास और मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित ने कई लोगों पर जबरन टेंपो में बैठाकर अगवा करने की कोशिश करने, मारपीट करने तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। घटना के बाद घायल अवस्था में पीड़ित सीधे नवगछिया थाना पहुंचा और पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी।

जानकारी के अनुसार गोपालपुर थाना क्षेत्र के पंचगछिया निवासी 50 वर्षीय गोपाल साह शुक्रवार की शाम करीब सात बजे अपने पुत्र पुष्कर कुमार के साथ घर लौट रहे थे। जैसे ही वे रसलपुर डाला रेलवे गेट के समीप पहुंचे, वहां पहले से मौजूद कुछ लोगों ने उन्हें घेर लिया।

गोपाल साह ने आरोप लगाया कि शिवम रजक, राणा रजक, बहरी चौकीदार, सुशील रजक, सरजू रजक, मुकेश रजक समेत अन्य लोगों ने उन्हें जबरन एक टेंपो पर बैठाकर ले जाने का प्रयास किया। उन्होंने विरोध किया तो आरोपितों ने लाठी-डंडे और हाथ-मुक्कों से मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में उनके सिर सहित शरीर के कई हिस्सों में चोटें आईं।

पीड़ित का आरोप है कि आरोपितों के साथ उनकी पुरानी रंजिश चल रही है। इसी रंजिश के कारण योजनाबद्ध तरीके से उन्हें अगवा कर जान से मारने की साजिश रची गई थी। हालांकि मौके पर उन्होंने साहस का परिचय देते हुए किसी तरह आरोपितों के चंगुल से खुद को छुड़ाया और वहां से भागकर अपनी जान बचाई। इसके बाद वे सीधे नवगछिया थाना पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी।

थाना पहुंचने के बाद पुलिस ने घायल गोपाल शाह की स्थिति को देखते हुए पहले चिकित्सीय उपचार कराने की सलाह दी। इसके बाद उन्होंने पूरे घटनाक्रम की लिखित शिकायत पुलिस को सौंपी और सभी नामजद आरोपितों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: