5
(1)

पूर्णिया।
धमदाहा प्रखंड की दमैली पंचायत के कदम टोला में हाल ही में हुई सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत के बाद बिहार सरकार की भवन निर्माण मंत्री लेशी सिंह सोमवार को पीड़ित परिवार से मिलने उनके घर पहुंचीं। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना देते हुए हरसंभव सरकारी सहायता का भरोसा दिलाया।

उल्लेखनीय है कि इस सड़क हादसे में होपन मरांडी तथा उनके दो पुत्र जीतराज मरांडी और प्रितराज मरांडी की असामयिक मृत्यु हो गई थी।

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), default quality?

मंत्री लेशी सिंह ने परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और कहा कि इस दुख की घड़ी में बिहार सरकार पूरी संवेदनशीलता के साथ उनके साथ खड़ी है। उन्होंने राज्य सरकार की ओर से स्वीकृत अनुग्रह सहायता राशि के तहत प्रति मृतक चार लाख रुपये की दर से कुल 12 लाख रुपये का सांकेतिक चेक परिजनों को सौंपा।

इस अवसर पर मंत्री ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुख को सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।

मौके पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, ग्रामीण एवं अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे। उन्होंने पीड़ित परिवार के प्रति सरकार द्वारा त्वरित सहायता उपलब्ध कराने की सराहना की।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: