


बुद्धा कॉलोनी में हुआ उद्घाटन, बिहार के हर जिले में लाइब्रेरी स्थापित करने का रखा लक्ष्य
पटना/नवगछिया। नवगछिया अनुमंडल के मदरौनी गांव के युवा समाजसेवी एवं शिक्षा के क्षेत्र में सक्रिय प्रशांत कुमार सिंह ने विद्यार्थियों के बेहतर भविष्य को ध्यान में रखते हुए एक और महत्वपूर्ण पहल की है। उन्होंने सोमवार, 10 अगस्त 2026 को पटना के बुद्धा कॉलोनी में ‘बिहार लाइब्रेरी’ की दूसरी शाखा का शुभारंभ किया। यह पहल बिहार के युवाओं को गुणवत्तापूर्ण अध्ययन का माहौल उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
लाइब्रेरी का उद्घाटन बिहार विधान परिषद के सदस्य संजीव कुमार सिंह तथा बिहार के ट्रैफिक डीआईजी सुशांत सिंह सरोज ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। उद्घाटन समारोह में शिक्षा, सामाजिक सरोकार और युवाओं के विकास पर विस्तार से चर्चा की गई तथा इस पहल की सराहना की गई।
इस अवसर पर सुजीत कुमार सिंह (भावी मुखिया प्रत्याशी) सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण, स्थानीय गणमान्य लोग, छात्र-छात्राएं एवं शिक्षा प्रेमी मौजूद रहे। सभी ने प्रशांत कुमार सिंह के प्रयास को बिहार के युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताते हुए उनकी सोच की प्रशंसा की।
प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2024 में नवगछिया में ‘बिहार लाइब्रेरी’ की पहली शाखा की शुरुआत की थी, जिसे विद्यार्थियों का अच्छा सहयोग और विश्वास मिला। इसी प्रेरणा से अब पटना में दूसरी शाखा की स्थापना की गई है। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य केवल एक या दो शहरों तक सीमित नहीं है, बल्कि बिहार के प्रत्येक जिले में ‘बिहार लाइब्रेरी’ की स्थापना कर युवाओं को आधुनिक सुविधाओं से युक्त अध्ययन का बेहतर वातावरण उपलब्ध कराना है।
उन्होंने कहा कि आज प्रतिस्पर्धा के दौर में छात्रों को शांत, अनुशासित और संसाधनयुक्त अध्ययन केंद्र की आवश्यकता है। ‘बिहार लाइब्रेरी’ का उद्देश्य केवल पढ़ने की जगह उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि युवाओं को उनके सपनों को साकार करने के लिए सकारात्मक और प्रेरणादायक माहौल देना भी है।
समारोह में उपस्थित अतिथियों ने कहा कि शिक्षा समाज को आगे बढ़ाने का सबसे प्रभावी माध्यम है और ऐसी पहलें ग्रामीण एवं मध्यमवर्गीय परिवारों के छात्रों के लिए बेहद लाभकारी साबित होंगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में ‘बिहार लाइब्रेरी’ पूरे राज्य में शिक्षा का एक मजबूत नेटवर्क बनकर उभरेगी।
कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों ने प्रशांत कुमार सिंह को इस सराहनीय पहल के लिए बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। शिक्षा के क्षेत्र में उनकी यह पहल निश्चित रूप से बिहार के हजारों युवाओं के लिए नई उम्मीद और प्रेरणा का स्रोत बनेगी।















