


नवगछिया । रंगरा थाना क्षेत्र के जहांगीरपुर वैसी गांव में घर में घुसकर महिला के साथ दुर्व्यवहार करने के आरोप में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान जहांगीरपुर वैसी निवासी शिवम कुमार, पिता शुभचंद्र दास के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार 15 अगस्त को पीड़िता के पति ने रंगरा थाना में आवेदन देकर आरोप लगाया कि उनके घर में घुसकर पड़ोसी शिवम कुमार ने उनकी पत्नी के साथ दुर्व्यवहार किया। आवेदन प्राप्त होने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए रंगरा थाना कांड संख्या 212/26 दर्ज किया और आरोपित की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई शुरू की।

मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपित शिवम कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए मामले में अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। घटना को लेकर पुलिस अन्य बिंदुओं पर भी जांच कर रही है।
















