
प्रदीप विद्रोही
भागलपुर। जदयू प्रदेश कार्यालय, पटना स्थित कर्पूरी सभागार में जदयू विधानमंडल दल के सदस्यों के लिए आयोजित एक दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम में भागलपुर जिले के सभी विधानमंडल सदस्यों ने भाग लिया।
कार्यक्रम में भागलपुर जिले से शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल, मंत्री, ऊर्जा विभाग, बिहार सरकार-सह-विधायक (गोपालपुर), प्रो. ललित नारायण मंडल, विधायक (सुल्तानगंज), शुभानन्द मुकेश, विधायक (कहलगांव) तथा विजय कुमार सिंह, विधान पार्षद शामिल हुए।

जदयू के जिला प्रवक्ता शैलेन्द्र तोमर ने बताया कि ओरिएंटेशन कार्यक्रम में विशेष रूप से नए विधायकों एवं विधान पार्षदों को संसदीय परंपराओं, सदन की कार्यप्रणाली तथा कानून निर्माण की प्रक्रिया से जुड़ी आवश्यक जानकारियां दी गईं। कार्यक्रम का उद्देश्य विधानमंडल के सदस्यों को सदन की प्रक्रियाओं और संसदीय दायित्वों से संबंधित व्यावहारिक जानकारी उपलब्ध कराना था।
जिला प्रवक्ता शैलेन्द्र तोमर ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने कार्यों और सोच के माध्यम से बिहार की राजनीतिक कार्यसंस्कृति में महत्वपूर्ण बदलाव किया है। उनके अनुसार, नीतीश कुमार ने यह स्थापित किया कि राजनीति सभ्य, जवाबदेह और जनहित को केंद्र में रखकर भी की जा सकती है।













