
गौशाला रोड के पास हुआ हादसा, खरीक के तेलघी गांव का रहने वाला है घायल युवक
नवगछिया। नवगछिया बाजार स्थित गौशाला रोड के पास सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान खरीक थाना क्षेत्र के तेलघी गांव निवासी स्वर्गीय निरंजन कुंवर के पुत्र फुटुश कुमार के रूप में हुई है। दुर्घटना के बाद घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसका इलाज किया।

मिली जानकारी के अनुसार, फुटुश कुमार बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान गौशाला रोड के पास अचानक बाइक पर से उनका नियंत्रण खो गया, जिससे वह दुर्घटनाग्रस्त होकर गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना के बाद आसपास के लोगों का ध्यान उनकी ओर गया और घायल को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।
















