
नवगछिया। मध्य विद्यालय जगतपुर में बुधवार को सुबह प्रार्थना के दौरान एक छात्र अचानक बेहोश होकर गिर पड़ा। छात्र की पहचान जगतपुर निवासी सुनील साह के पुत्र अंकित कुमार के रूप में हुई है। छात्र के अचानक बेहोश होकर गिरने से विद्यालय परिसर में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई।

घटना के बाद विद्यालय के शिक्षकों ने तत्परता दिखाते हुए बेहोश छात्र को उपचार के लिए अनुमंडल अस्पताल, नवगछिया पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सक ने छात्र का उपचार किया। इस दौरान विद्यालय के शिक्षक ने मोबाइल फोन के माध्यम से छात्र के परिजनों को घटना की जानकारी दी।















