


नवगछिया पुलिस जिला के
बिहपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध कफ सिरप के कारोबार का खुलासा किया है। पुलिस ने छापेमारी के दौरान 8.100 लीटर कफ सिरप एवं 82,902 रुपये नकद राशि बरामद की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 3 अप्रैल 2026 को बिहपुर थाना क्षेत्र के गौरीपुर निवासी आशुतोष चौधरी द्वारा अपने घर से अवैध रूप से कफ सिरप बेचने की गुप्त सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना के आधार पर बिहपुर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के घर की तलाशी ली।
तलाशी के क्रम में पुलिस ने कुल 81 बोतल कफ सिरप, जिसकी कुल मात्रा 8.100 लीटर बताई गई है, तथा बिक्री से संबंधित 82,902 रुपये नकद बरामद किए। पुलिस ने बरामद सामग्री को जब्त कर लिया है।

इस संबंध में बिहपुर थाना कांड संख्या 86/26 दिनांक 03.04.2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 21/22 (सी) के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई है।














