0
(0)

नवगछिया — अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की नवगछिया नगर इकाई द्वारा संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर लेख प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं के बीच बाबा साहब के विचारों, संविधान के मूल्यों तथा शिक्षा के महत्व के प्रति जागरूकता फैलाना था।

इस प्रतियोगिता में नगर क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने बाबा साहब के जीवन संघर्ष, सामाजिक न्याय, समानता, शिक्षा, लोकतंत्र तथा राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान पर लगभग 150 शब्दों में अपने विचार प्रस्तुत किए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर अध्यक्ष श्रीओम सिंह ने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने समाज के वंचित वर्गों को अधिकार दिलाने और शिक्षा के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाने का ऐतिहासिक कार्य किया। उन्होंने समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के हितों को भी उतनी ही प्राथमिकता दी, जितनी अग्रिम पंक्ति के लोगों को।

वहीं नगर उपाध्यक्ष रितेश ठाकुर ने कहा कि डॉ. अंबेडकर केवल एक महान विधिवेत्ता ही नहीं, बल्कि आधुनिक भारत के निर्माता थे। उनका जीवन संघर्ष, परिश्रम और दृढ़ संकल्प का प्रतीक है, जिससे आज के युवाओं को प्रेरणा लेनी चाहिए और समाज व राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करना चाहिए।

प्रतियोगिता के अंत में घोषणा की गई कि उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को शीघ्र ही सम्मानित किया जाएगा। सभी प्रतिभागियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए निरंतर अध्ययन, चिंतन और समाज सेवा के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम का संचालन जीबी कॉलेज मंत्री अंश राज ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन नगर मंत्री शुभम कुमार ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से दक्षिण बिहार प्रांत राष्ट्रीय कला मंच के प्रांत संयोजक विश्वास वैभव, पूर्व जिला संयोजक राहुल शर्मा, पूर्व नगर मंत्री विक्की मिश्रा, नगर सह मंत्री दीपा कुमारी सहित दर्जनों कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: