


नवगछिया : मेधावी छात्रों के उज्ज्वल भविष्य को संवारने के उद्देश्य से टेक्नो पॉइंट ,भागलपुर एवं टेक्नो मिशन इंटरनेशनल स्कूल, नवगछिया द्वारा विशेष पहल की गई है। स्कूल प्रबंधन ने 11वीं कक्षा में नामांकन प्रक्रिया शुरू करते हुए प्रतिभाशाली छात्रों के लिए फीस में भारी छूट की घोषणा की है। इसी क्रम में 17 से 21 अप्रैल तक नामांकन मेले का आयोजन किया जा रहा है।

यह नामांकन मेला दो स्थानों पर आयोजित होगा। पहला केंद्र टेक्नो पॉइंट लालबाग (तिलकामांझी, भागलपुर) में तथा दूसरा केंद्र टेक्नो पॉइंट, जगतपुर (नवगछिया) में स्थित है, जहां 11वीं की पढ़ाई की शुरुआत की जा रही है। मेले का समय प्रतिदिन सुबह 9:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक निर्धारित किया गया है।

स्कूल के निदेशक अंशु सिंह ने बताया कि यह फीस संरचना पूरे दो वर्षीय कोर्स के लिए निर्धारित की गई है, जिसमें सभी प्रकार के शैक्षणिक शुल्क के साथ-साथ आईआईटी-जेईई एवं नीट जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी शामिल है। उन्होंने यह भी बताया कि अभिभावकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए फीस किस्तों में जमा करने की व्यवस्था भी उपलब्ध है।
विज्ञान संकाय के लिए फीस संरचना (दो वर्ष हेतु):
95% से ऊपर — ₹50,000
90% से 95% — ₹60,000
85% से 90% — ₹70,000
80% से 85% — ₹80,000
75% से 80% — ₹90,000
कला एवं वाणिज्य संकाय के लिए फीस संरचना (दो वर्ष हेतु):
90% से ऊपर — ₹40,000
80% से 90% — ₹50,000
70% से 80% — ₹60,000
60% से 70% — ₹70,000
स्कूल प्रबंधन ने क्षेत्र के अधिक से अधिक छात्रों और अभिभावकों से इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाने की अपील की है। नामांकन मेले में शामिल होकर छात्र अपना नामांकन सुनिश्चित कर सकते हैं।

उल्लेखनीय है कि टेक्नो मिशन इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थी प्रतिवर्ष बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते रहे हैं। इसके साथ ही आईआईटी और नीट जैसी प्रतिष्ठित प्रतियोगी परीक्षाओं में भी यहां के छात्रों ने लगातार सफलता हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया है।
















