


नवगछिया के गोपालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत हरनाथचक गांव में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर एक व्यक्ति को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना अध्यक्ष इंस्पेक्टर मिथिलेश कुमार के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। छापेमारी दल में दरोगा कुमोद कुमार, पुअनि अक्षय कुमार पराशर सहित पुलिस बल के जवान शामिल थे।

छापेमारी के दौरान संदीप कुमार नामक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया। तलाशी के क्रम में उसके पास से एक अवैध हथियार, जिंदा कारतूस एवं एक खोखा बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार, बरामद सामग्री अवैध रूप से रखी गई थी।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है। साथ ही, मामले की गहन जांच करते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।















