


नवगछिया के गोपालपुर थाना क्षेत्र के सुकटिया बाजार में अवैध मादक पदार्थ के कारोबार का खुलासा करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई।
पुलिस को सूचना मिली थी कि सुकटिया बाजार स्थित एक जूते-चप्पल की दुकान से गांजा की बिक्री की जा रही है। सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष इंस्पेक्टर मिथिलेश कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम में पुअनि अक्षय कुमार पराशर सहित पुलिस बल के जवान शामिल थे।

छापेमारी के दौरान दुकान से करीब 676 ग्राम गांजा बरामद किया गया। मौके से पुलिस ने आरोपी राजेश प्रसाद जायसवाल को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। साथ ही मामले की आगे की जांच की जा रही है।
















