5
(1)

पांच माह साथ रहने का दावा, परिजनों ने घर में रखने से किया इंकार

भागलपुर। सनोखर थाना क्षेत्र के सिलहन गांव में प्रेम संबंध, विवाह और पारिवारिक विवाद का एक मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। गांव की एक विवाहित महिला ने अपने पड़ोस के युवक के साथ प्रेम विवाह करने का दावा किया है। हालांकि प्रेमी के घर पहुंचने पर उसके परिजनों ने महिला को स्वीकार करने से इंकार कर दिया, जिसके बाद गांव में विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई।

जानकारी के अनुसार सिलहन गांव निवासी 25 वर्षीय मोनी कुमारी ने बताया कि गांव के ही 19 वर्षीय दिलखुश यादव के साथ उसकी पहचान हुई थी। घर पास-पास होने के कारण दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई, जो धीरे-धीरे प्रेम संबंध में बदल गई। दोनों के बीच मोबाइल पर बातचीत और मुलाकातों का सिलसिला बढ़ता गया।

महिला का दावा है कि 3 जनवरी को दोनों ने पटना के एक मंदिर में विवाह कर लिया था। विवाह के बाद दोनों करीब पांच माह तक साथ रहे। महिला ने यह भी दावा किया कि वह वर्तमान में गर्भवती है।

शुक्रवार को जब महिला अपने प्रेमी के घर पहुंची तो मामला नया मोड़ ले लिया। आरोप है कि युवक के परिजनों ने उसे घर में रखने से इंकार कर दिया। इसके बाद घर के बाहर लोगों की भीड़ जुट गई और मामला पूरे गांव में चर्चा का विषय बन गया।

बताया जाता है कि मोनी कुमारी का विवाह वर्ष 2018 में धर्मवीर साह के साथ हिंदू रीति-रिवाज से हुआ था। उसके दो बच्चे हैं, जिनमें एक सात वर्षीय पुत्री और पांच वर्षीय पुत्र शामिल हैं। पति भागलपुर में हलवाई का कार्य करता है और अक्सर काम के सिलसिले में घर से बाहर रहता था।

स्थानीय लोगों के अनुसार इसी दौरान महिला और गांव के युवक के बीच नजदीकियां बढ़ीं। अब मामला परिवार और समाज के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। फिलहाल दोनों पक्षों के बीच विवाद को लेकर ग्रामीण स्तर पर बातचीत जारी है।

मामले को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। हालांकि कानूनी और सामाजिक पहलुओं को लेकर स्थिति स्पष्ट होने का इंतजार किया जा रहा है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: