5
(1)

पथ निर्माण मंत्री इं. शैलेंद्र ने कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों के साथ सुना 134वां संस्करण

भागलपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 134वें संस्करण का रविवार को बिहपुर विधानसभा क्षेत्र के सभी 316 बूथों पर सामूहिक श्रवण किया गया। भाजपा बूथ अध्यक्षों के संयोजन में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों एवं आम लोगों ने भाग लिया।

पथ निर्माण मंत्री सह बिहपुर विधायक इं. शैलेंद्र ने खरीक प्रखंड के चोरहर पंचायत स्थित बूथ संख्या-214 पर कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के साथ प्रधानमंत्री के संबोधन को सुना। इस अवसर पर मुखिया प्रतिनिधि ब्रजेश मंडल, भाजपा बूथ अध्यक्ष निकेश गोस्वामी, मंडल अध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान मंत्री इं. शैलेंद्र ने कहा कि ‘मन की बात’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और देशवासियों के बीच एक आत्मीय संवाद का सशक्त माध्यम बन चुका है। यह कार्यक्रम समाज में सकारात्मक बदलाव, जनभागीदारी, नवाचार और राष्ट्र निर्माण के प्रेरक उदाहरणों को सामने लाकर लोगों को प्रेरित करता है।

उन्होंने कहा कि भाजपा का संकल्प है कि प्रधानमंत्री के विचार और संदेश समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचें तथा प्रत्येक नागरिक विकसित भारत और राष्ट्र निर्माण की यात्रा में सक्रिय भागीदारी निभाए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से ‘मन की बात’ के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

जिला उपाध्यक्ष प्रो. गौतम ने बताया कि बिहपुर विधानसभा क्षेत्र के सभी 316 बूथों पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं बूथ अध्यक्षों के नेतृत्व में कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। विभिन्न बूथों पर ग्रामीणों, महिलाओं, युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों ने भी उत्साहपूर्वक कार्यक्रम सुना।

कार्यक्रम में चंद्रदेव पासवान, नरेश पोद्दार, चंदन कुमार, राजकमल, रानी देवी सहित सैकड़ों ग्रामीण महिला-पुरुष उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के संदेशों को समाज के बीच पहुंचाने और जनहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: