Month: May 2026

Purnia: विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर तंबाकू निषेध प्रतिज्ञा कार्यक्रम आयोजित-GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

पूर्णिया । विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर क्षेत्रक मुख्यालय पूर्णिया द्वारा रविवार को तंबाकू निषेध प्रतिज्ञा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को तंबाकू सेवन के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा स्वस्थ एवं नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं बलकर्मियों ने तंबाकू एवं अन्य नशीले पदार्थों का सेवन नहीं करने तथा अपने परिवार, मित्रों और समाज को भी इसके प्रति जागरूक करने की सामूहिक शपथ ली। इस दौरान तंबाकू से होने वाले स्वास्थ्य संबंधी दुष्प्रभावों पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कमांडेंट (प्रशासन) जनार्दन मिश्र ने कहा कि तंबाकू सेवन कैंसर, हृदय रोग, फेफड़ों की गंभीर बीमारियों सहित अनेक घातक […]

Purnia: विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर निकली जागरूकता रैली-GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

तंबाकू मुक्त समाज का लिया संकल्प पूर्णिया : विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) पूर्णिया, रोटरी क्लब पूर्णिया एवं पूर्णिया साइकिलिंग एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को एक विशाल जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली का उद्देश्य लोगों को तंबाकू एवं धूम्रपान के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा स्वस्थ एवं नशामुक्त समाज के निर्माण का संदेश देना था। रैली का शुभारंभ आईएमए भवन से हुआ, जो शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों और चौराहों से गुजरते हुए जीएमसीएच पूर्णिया परिसर पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान प्रतिभागियों ने तंबाकू निषेध संबंधी संदेशों एवं नारों से युक्त तख्तियां लेकर लोगों को जागरूक किया। रैली का नेतृत्व आईएमए पूर्णिया के अध्यक्ष डॉ. आलोक कुमार, सचिव डॉ. […]

Purnia: 2 जून को लगेगा सरकारी सहयोग शिविर, जनता की समस्याओं का होगा त्वरित समाधान : विजय खेमका-GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

पूर्णिया : बिहार सरकार द्वारा प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को पंचायतों एवं नगर निकायों में आयोजित किए जाने वाले सरकारी सहयोग शिविर की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में पूर्णिया विधायक विजय खेमका ने पूर्णिया पूर्व प्रखंड के राजीगंज पंचायत भवन तथा नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 42, 43 एवं 44 के लिए प्रस्तावित शिविर स्थलों का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। विधायक ने बताया कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के निर्देशानुसार 2 जून को आयोजित होने वाले सहयोग शिविर में आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से शिविर स्थल पर बैठने, पेयजल, बिजली, स्वच्छता एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था करने का निर्देश दिया। […]

Purnia: पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान का सफल समापन -GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

कार्यकर्ताओं को मिला राष्ट्र निर्माण का मंत्र पूर्णिया । भारतीय जनता पार्टी द्वारा गुलाबबाग स्थित पाट व्यवसायी भवन में आयोजित दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 का रविवार को भव्य एवं गरिमामय वातावरण में सफल समापन हुआ। प्रशिक्षण वर्ग में जिले के विभिन्न प्रखंडों, मंडलों एवं मोर्चों से पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और सक्रिय सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। समापन सत्र को संबोधित करते हुए बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री एवं बिहपुर विधायक ई. शैलेन्द्र कुमार, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश कुमार, प्रदेश महामंत्री डॉ. प्रीति शेखर तथा निवर्तमान प्रदेश महामंत्री राधामोहन शर्मा ने संगठन की मजबूती, वैचारिक प्रतिबद्धता और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने का संदेश दिया। वक्ताओं ने कहा कि भाजपा की शक्ति उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं, जो […]

Purnia: पाट व्यवसाय भवन में सुना गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 134वां ‘मन की बात’ कार्यक्रमGS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

पूर्णिया जिला स्थित पाट व्यवसाय भवन में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 134वें संस्करण का सामूहिक श्रवण किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों ने भाग लेकर प्रधानमंत्री के विचारों को सुना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक जागरूकता, नवाचार, युवाओं की भूमिका, महिला सशक्तिकरण तथा राष्ट्र निर्माण में जनभागीदारी जैसे विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने देश के विभिन्न हिस्सों में सकारात्मक बदलाव लाने वाले लोगों और संस्थाओं के कार्यों का उल्लेख करते हुए समाज को प्रेरित करने का प्रयास किया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री के संदेशों को ध्यानपूर्वक सुना और उन्हें देश […]

Purnia: छात्र नेता पीयूष पुजारा का अनिश्चितकालीन अनशन दूसरे दिन भी जारी-GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

पूर्णिया। पूर्णिया विश्वविद्यालय में नामांकन आवेदन शुल्क समाप्त करने की मांग को लेकर छात्र नेता एवं छात्र प्रतिनिधि पीयूष पुजारा का अनिश्चितकालीन अनशन रविवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। विश्वविद्यालय परिसर में चल रहे इस अनशन के माध्यम से छात्रों द्वारा नामांकन आवेदन के लिए लिए जा रहे शुल्क को वापस लेने तथा छात्र हित से जुड़े मुद्दों पर सकारात्मक पहल करने की मांग की जा रही है। गौरतलब है कि पीयूष पुजारा ने पूर्व में घोषणा की थी कि यदि विश्वविद्यालय प्रशासन आवेदन शुल्क समाप्त करने की दिशा में कोई ठोस निर्णय नहीं लेता है तो वे 30 मई से अनिश्चितकालीन अनशन शुरू करेंगे। इसी घोषणा के तहत वे लगातार दूसरे दिन भी अनशन पर बैठे रहे। अनशन […]

Purnia: कटिहार नगर निगम की सशक्त स्थायी समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों का सम्मान-GS NEWS

bihar bhagalpurUncategorizedDESK 1130

कटिहार। बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं कटिहार विधायक तारकिशोर प्रसाद ने कटिहार नगर निगम की सशक्त स्थायी समिति के चुनाव में निर्वाचित सदस्यों को शॉल एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। सम्मानित किए गए सदस्यों में विपिन बिहारी चौबे, प्रमोद महतो, नितेश कुमार सिंह, आलोक वर्मा एवं सलीम अंसारी शामिल हैं। इस अवसर पर पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सशक्त स्थायी समिति नगर निगम की कार्यप्रणाली का महत्वपूर्ण अंग है। समिति के सदस्यों पर शहर के विकास, जनसुविधाओं के विस्तार तथा स्वच्छ एवं सुंदर कटिहार के निर्माण की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होती है। उन्होंने कहा कि बिहार नगर पालिका अधिनियम, 2007 के तहत गठित सशक्त स्थायी समिति स्थानीय निकायों की एक मजबूत […]

Purnia: पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद ने दी मरहूम मंसूर आलम को श्रद्धांजलि-GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

बोले— जनसेवा और सौहार्द की मिसाल थे मंसूर आलम पूर्णिया । सीमांचल सद्भावना मंच की ओर से कटिहार टाउन हॉल में आयोजित मरहूम पूर्व मंत्री मंसूर आलम की स्मृति में “खिराज-ए-खिदमत” (श्रद्धांजलि सभा) कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे भारत सरकार के पूर्व विदेश एवं विधि मंत्री सलमान खुर्शीद का पूर्णिया आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। पूर्णिया हवाई अड्डे पर सदर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी जितेंद्र यादव ने पुष्पगुच्छ एवं शॉल भेंट कर उनका अभिनंदन किया। पूर्णिया पहुंचने के बाद सलमान खुर्शीद शिवनगर, खुश्कीबाग स्थित महापौर विभा कुमारी एवं पूर्व प्रत्याशी जितेंद्र यादव के आवास पहुंचे। यहां महापौर विभा कुमारी ने उन्हें पुष्पगुच्छ एवं शॉल भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों एवं परिजनों से मुलाकात कर […]

Purnia: विद्या विहार आवासीय विद्यालय में मासिक धर्म स्वच्छता दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित-GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

“हर बेटी का अधिकार — स्वच्छता, स्वास्थ्य और सम्मान” का दिया गया संदेश पूर्णिया। विद्या विहार आवासीय विद्यालय, परोरा में मासिक धर्म स्वच्छता दिवस के अवसर पर “पीरियड फ्रेंडली वर्ल्ड” अभियान के तहत एक व्यापक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन नेतरहाट ओल्ड बॉयज़ एसोसिएशन (वैश्विक सामाजिक उत्तरदायित्व) एवं उसकी प्रमुख सामाजिक पहल “संगिनी” के सहयोग से रविबंश नारायण मिश्रा स्मृति सभागार में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य किशोरियों के बीच मासिक धर्म स्वच्छता, स्वास्थ्य, सम्मान और जागरूकता को बढ़ावा देना तथा इससे जुड़े सामाजिक संकोच और भ्रांतियों को दूर करना था। इस अवसर पर छात्राओं द्वारा विद्यालय परिसर में जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के दौरान छात्राओं ने विभिन्न नारों एवं संदेशों के माध्यम से समाज […]

Purnia:  ब्लाइंड वॉक एवं नेत्रदान-देहदान जनजागरूकता अभियान की तैयारी तेज-GS NEWS

bihar bhagalpurDESK 1130

7 जून को होगा आयोजन, पूर्णिया में नेत्र बैंक स्थापना की मांग हुई प्रमुख पूर्णिया। दधीचि देहदान समिति, पूर्णिया द्वारा आगामी 7 जून को आयोजित होने वाली ब्लाइंड वॉक एवं नेत्रदान-देहदान जनजागरूकता अभियान की तैयारी को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बिहार प्रदेश दधीचि देहदान समिति के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने की। इस दौरान कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई तथा इसे जनआंदोलन का स्वरूप देने का आह्वान किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने सीमांचल क्षेत्र में नेत्रदान एवं नेत्र बैंक की आवश्यकता पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि पूर्णिया सहित पूरे सीमांचल क्षेत्र में हजारों लोग कॉर्निया संबंधी समस्याओं के कारण […]