Category Archives: Naugachia

Naugachia: चेती दुर्गा मंदिर का आठवां वार्षिकोत्सव 12 जून को, भक्ति और आस्था से सराबोर होगा नवगछिया – सेवक अजित पांडे – GS NEWS

DESK 1140

सुंदरकांड, दुर्गा पाठ, रुद्राभिषेक और भजन संध्या सहित होंगे कई धार्मिक अनुष्ठान, श्रद्धालुओं से शामिल होने की अपील नवगछिया के सुप्रसिद्ध वासंतिक दुर्गा मंदिर चेती दुर्गा मंदिर शहीद टोला परिसर में आगामी 12 जून को मंदिर स्थापना का आठवां वार्षिकोत्सव श्रद्धा, भक्ति और धार्मिक उत्साह के साथ मनाया जाएगा। मंदिर स्थापना दिवस को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। आयोजन समिति एवं मंदिर परिवार द्वारा पूरे कार्यक्रम को भव्य एवं यादगार बनाने की तैयारी की जा रही है। वार्षिकोत्सव के अवसर पर मंदिर परिसर में विभिन्न धार्मिक, आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा, जिसमें नवगछिया सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के जुटने की संभावना है। मंदिर समिति द्वारा जारी जानकारी के अनुसार गुरुदेव के आशीर्वाद […]

Naugachia: आम लूटने का विरोध करने पर किसान पर हमला, पांच लाख रंगदारी मांगने का आरोप -GS NEWS

DESK 1140

नवगछिया पुलिस जिला के गोपालपुर थाना क्षेत्र के लतरा गांव में आम के बगीचे को लेकर दबंगई और मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है। एक किसान ने आरोप लगाया है कि उसके बगीचे से जबरन आम तोड़े जा रहे थे। विरोध करने पर आरोपितों ने न केवल उसके साथ मारपीट की, बल्कि थ्रीनट के बट से हमला कर घायल कर दिया। इतना ही नहीं, आरोपितों ने कथित रूप से पांच लाख रुपये रंगदारी की मांग करते हुए केस करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी। मामले को लेकर पीड़ित किसान ने नवगछिया पुलिस अधीक्षक और गोपालपुर थाना में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित किसान वासो प्रसाद यादव पिता स्व. महावीर प्रसाद यादव , […]

Naugachia : गोलीकांड के एक सप्ताह बाद भी कार्रवाई नहीं, दहशत में जी रहे नवटोलिया के किसान – GS NEWS

DESK 1140

नवगछिया । भवानीपुर थाना क्षेत्र के नवटोलिया गंगा दियारा में किसानों पर हुई कथित गोलीबारी की घटना के एक सप्ताह बाद भी आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं होने से किसानों में आक्रोश और भय का माहौल व्याप्त है। किसानों का आरोप है कि मूंग और मकई की फसल को मवेशियों से बचाने का विरोध करने पर दबंगों ने उन पर सात राउंड फायरिंग की थी। घटना को लेकर प्राथमिकी दर्ज होने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से किसान खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार 29 मई को नवटोलिया गंगा दियारा में बड़ी संख्या में मवेशियों को किसानों के खेतों में छोड़ दिया गया था। इससे मूंग और मकई की हरी-भरी फसल को भारी […]

Noimg

NAUGACHIA : खेत में भिंडी तोड़ने गई मां और बचाने दौड़े बेटे की करंट लगने से मौत, गांव में पसरा मातम – GS NEWS

DESK 1110

लापरवाही बनी हादसे की वजह, ग्रामीणों में आक्रोश नवगछिया । रंगरा थाना क्षेत्र के मदरौनी गांव में बुधवार को एक दर्दनाक हादसे में मां और बेटे की करंट लगने से मौत हो गई। इस हृदयविदारक घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि ग्रामीणों ने बिजली विभाग की लापरवाही को हादसे के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए कार्रवाई और मुआवजे की मांग की है। मृतकों की पहचान मदरौनी गांव निवासी मनोज कुमार की पत्नी सरिता देवी तथा उनके पुत्र सुंदरम सिंह के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार सरिता देवी अपने खेत में भिंडी तोड़ने गई थीं। खेत के ऊपर से गुजर रहा हाई वोल्टेज बिजली का तार काफी […]