Month: April 2026

Noimg

नवोदय विद्यालय नगरपारा में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित, अभिषेक कुमार रहे ओवरऑल टॉपर || GS NEWS

नशा मुक्तिChanchal Jha0

नवगछिया ।जवाहर नवोदय विद्यालय नगरपारा (पीएम श्री स्कूल) में बुधवार को वार्षिक परीक्षा परिणाम की घोषणा समारोहपूर्वक की गई। कार्यक्रम में प्राचार्य एस.के. चौधरी, शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं एवं अभिभावक उपस्थित रहे। प्राचार्य एस.के. चौधरी ने छात्रों को संबोधित करते हुए आगामी शैक्षणिक योजनाओं एवं विद्यालय में शुरू होने वाले विभिन्न शैक्षणिक व सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने पटना संभाग में विद्यालय के उत्कृष्ट प्रदर्शन का श्रेय विद्यार्थियों, शिक्षकों, पूर्ववर्ती छात्रों तथा अभिभावकों के सामूहिक प्रयास को दिया। परीक्षा प्रभारी डॉ. डी.के. सिंह एवं अमूल्य कुमार वर्मा के सहयोग से कक्षावार परिणाम घोषित किए गए। कक्षावार सफल छात्र-छात्राएं इस प्रकार रहे —कक्षा 6: संकल्प श्रवण प्रथम, प्रीतम कुमारद्वितीय, बादल कुमार तृतीय कक्षा 7: रोशन कुमार प्रथम, सूरज द्वितीय, युवराज तृतीय कक्षा […]

Noimg

तेज रफ्तार का कहर: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक गंभीर, मायागंज रेफर || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया अनुमंडल क्षेत्र में तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला जमालपुर थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, जमालपुर थाना क्षेत्र के सिसवा निवासी धर्मेंद्र कुमार (उम्र 32 वर्ष) अपने घर से मोटरसाइकिल पर सवार होकर डोरिया दादपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि धर्मेंद्र कुमार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवक को तुरंत अनुमंडलीय […]

Noimg

महादेवपुर गंगा घाट पर हादसा: स्नान के दौरान महिला सहित तीन की डूबने से मौत, एक शव बरामद, दो की तलाश जारी || GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत परबत्ता थाना क्षेत्र के महादेवपुर गंगा घाट पर बुधवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। गंगा स्नान के दौरान अलग-अलग समय पर पांव फिसलने से एक महिला सहित तीन लोगों की डूबकर मौत हो गई। घटना के बाद घाट पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई, जिससे पूरे इलाके में शोक का माहौल व्याप्त हो गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक महिला का शव बरामद कर अनुमंडल अस्पताल नवगछिया भेज दिया है, जबकि अन्य दो शवों की तलाश जारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पहली घटना सुबह करीब 9 बजे की है। मधेपुरा जिले के आनंद विहार, वार्ड संख्या-2 निवासी नूतन देवी (उम्र 40 वर्ष), पति चंद्रकिशोर, अपने परिजनों के साथ गंगा स्नान करने महादेवपुर […]

Noimg

200 वर्षों की आस्था का प्रतीक बेहरी पूजा, बैजानी गांव में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर। जगदीशपुर प्रखंड के बैजानी गांव में लगभग 200 वर्षों से चली आ रही पारंपरिक बेहरी पूजा इस वर्ष भी श्रद्धा, आस्था और उत्साह के साथ संपन्न हुई। पूजा में स्थानीय ग्रामीणों के साथ-साथ आसपास के गांवों से पहुंचे श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में सराबोर रहा। ग्रामीण राजीव नंदन झा ने बताया कि इस पूजा की परंपरा करीब दो शताब्दी पूर्व आई भीषण बाढ़ के बाद शुरू हुई थी। बाढ़ के दौरान एक श्रृंगारित पाकड़ का वृक्ष नदी किनारे आकर ठहर गया था। उसी समय उनके पूर्वज स्वर्गीय पंडित त्रिलोकी नाथ झा को मां काली ने स्वप्न में दर्शन देकर उस स्थान पर अपनी स्थापना करने का निर्देश दिया। इसके बाद उस वृक्ष को […]

Noimg

भागलपुर में ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, 38 ग्राम से अधिक नशीला पदार्थ बरामद || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर। भागलपुर जिले में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अवैध शराब, हथियार एवं मादक पदार्थों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में लोदीपुर थाना क्षेत्र से पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में ब्राउन शुगर बरामद किया है। पुलिस को 31 मार्च 2026 को लोदीपुर थाना क्षेत्र के पासवान टोला में ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने त्वरित छापेमारी की। छापेमारी के दौरान एक संदिग्ध युवक पुलिस को देखकर भागने लगा, जिसे खदेड़ कर पकड़ लिया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान फूटो पासवान के रूप […]

Noimg

लोकसभा में जनविश्वास बिल का सांसद राजेश वर्मा ने किया समर्थन, किसानों-युवाओं और व्यापारियों को बताया लाभकारी || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर। लोकसभा में पेश जनविश्वास विधेयक पर चर्चा के दौरान खगड़िया के सांसद राजेश वर्मा ने बिल का जोरदार समर्थन करते हुए इसे देश में प्रशासनिक सुधार और नागरिकों के विश्वास को मजबूत करने वाला ऐतिहासिक कदम बताया। यह विधेयक केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल द्वारा सदन में प्रस्तुत किया गया था, जिसमें 78 विभिन्न कानूनों में संशोधन का प्रावधान किया गया है। संसद में अपने संबोधन के दौरान सांसद राजेश वर्मा ने कहा कि जनविश्वास बिल औपनिवेशिक सोच से बने कठोर कानूनों की “गुलामी की जंजीरों” को तोड़ने वाला है। उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे तकनीकी उल्लंघनों को आपराधिक मामलों में बदलने की पुरानी व्यवस्था समाप्त कर इसे दंडात्मक के बजाय सुधारात्मक बनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि समिति के […]

Noimg

मिड डे मील खाने के बाद 15 बच्चों की बिगड़ी तबीयत, सदर अस्पताल में भर्ती || GS NEWS

भागलपुरChanchal Jha0

भागलपुर। जिले के शाहजंगी गंगोटा मैदान स्थित एक प्राथमिक विद्यालय में मिड डे मील खाने के बाद करीब 15 बच्चों की अचानक तबीयत बिगड़ जाने से हड़कंप मच गया। सभी बच्चों को आनन-फानन में एंबुलेंस की मदद से सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। जानकारी के अनुसार विद्यालय में बच्चों को मिड डे मील के तहत छोले-चावल परोसा गया था। बच्चों ने बताया कि भोजन का स्वाद खट्टा लग रहा था, लेकिन भूख लगने के कारण उन्होंने खाना खा लिया। भोजन करने के कुछ ही देर बाद कई बच्चों को पेट दर्द, उल्टी और चक्कर आने की शिकायत होने लगी, जिसके बाद उनकी हालत बिगड़ती चली गई। घटना की सूचना मिलते ही हबीबपुर थाना पुलिस […]

Noimg

PURNIA: पश्चिम एशिया युद्ध के मद्देनजर एलपीजी आपूर्ति पर प्रशासन अलर्ट, प्रभारी सचिव ने की समीक्षा बैठक || GS NEWS

PurniaChanchal Jha0

पूर्णिया। पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध के कारण संभावित एलपीजी ईंधन संकट को देखते हुए जिले में गैस आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा हेतु बुधवार को महानंदा सभागार में क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जल संसाधन विभाग के प्रधान सचिव सह पूर्णिया जिला प्रभारी सचिव संतोष कुमार मल्ल ने की। बैठक से पूर्व जिलाधिकारी अंशुल कुमार ने प्रभारी सचिव का पौधा भेंट कर स्वागत किया। जिलाधिकारी ने जिले में एलपीजी गैस की उपलब्धता, वितरण व्यवस्था तथा प्रशासन द्वारा की गई तैयारियों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की। प्रशासनिक रिपोर्ट के अनुसार जिले में प्रतिदिन एचपीसीएल एजेंसी में 4507 सिलेंडर की मांग के विरुद्ध 3571 डिलीवरी हो रही है तथा 8895 सिलेंडर स्टॉक में उपलब्ध हैं। […]

Noimg

PURNIA: प्रभारी सचिव ने पीएनजी एवं एलपीजी गैस प्लांट का किया निरीक्षण, शिकायत निवारण व्यवस्था की सराहना  || GS NEWS

PurniaChanchal Jha0

पूर्णिया। जल संसाधन विभाग के प्रधान सचिव सह पूर्णिया जिला के प्रभारी सचिव संतोष कुमार मल्ल ने बुधवार को अपने निर्धारित भ्रमण कार्यक्रम के दौरान जिले में गैस आपूर्ति व्यवस्था एवं शिकायत निवारण प्रणाली की समीक्षा करते हुए पीएनजी प्लांट, एचपीसीएल बॉटलिंग प्लांट तथा रतन एचपी गैस गोदाम का निरीक्षण किया। भ्रमण के क्रम में उन्होंने समाहरणालय परिसर स्थित जिला नियंत्रण कक्ष पहुंचकर एलपीजी गैस से संबंधित प्राप्त शिकायतों के निष्पादन की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की। नियंत्रण कक्ष के शिकायत पंजी का अवलोकन करते हुए उन्होंने रैंडम शिकायतकर्ताओं से मोबाइल पर संपर्क कर शिकायतों के निष्पादन की जानकारी ली, जिस पर उपभोक्ताओं ने संतोषजनक प्रतिक्रिया दी। अधिकारियों ने बताया कि 15 मार्च 2026 से अब तक कुल 225 शिकायतें […]

Noimg

PURNIA:अग्निकांड पीड़ितों को मिली राहत, 18 परिवारों के बीच सहायता राशि वितरित || GS NEWS

PurniaChanchal Jha0

पूर्णिया। जिला प्रशासन द्वारा बरहरा कोठी प्रखंड के वेलदारी पतरहा गांव में हुए अग्निकांड से प्रभावित परिवारों को राहत एवं सहायता राशि वितरित की गई। जिलाधिकारी अंशुल कुमार के निर्देश पर अंचल प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़ितों तक सरकारी सहायता पहुंचाई। ज्ञात हो कि 24 मार्च 2026 को बरहरा कोठी प्रखंड के वेलदारी पतरहा गांव में भीषण अग्निकांड की घटना हुई थी, जिसमें कई परिवारों के घर एवं घरेलू सामान जलकर नष्ट हो गए थे। घटना के बाद प्रशासन ने तत्काल राहत कार्य शुरू करते हुए प्रभावित परिवारों को आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई। प्रशासन की ओर से कुल 18 अग्निपीड़ित परिवारों को सरकारी प्रावधानों के तहत आर्थिक सहायता दी गई। अग्निकांड अनुग्रह सहायता के रूप में प्रति परिवार […]