


भागलपुर। भागलपुर जिले में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अवैध शराब, हथियार एवं मादक पदार्थों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में लोदीपुर थाना क्षेत्र से पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में ब्राउन शुगर बरामद किया है।

पुलिस को 31 मार्च 2026 को लोदीपुर थाना क्षेत्र के पासवान टोला में ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने त्वरित छापेमारी की। छापेमारी के दौरान एक संदिग्ध युवक पुलिस को देखकर भागने लगा, जिसे खदेड़ कर पकड़ लिया गया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान फूटो पासवान के रूप में हुई है। उसकी तलाशी लेने पर 12.960 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया गया।
पूछताछ के दौरान आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने दूसरी कार्रवाई करते हुए आशीष मंडल को भी गिरफ्तार किया। उसके पास से 25.413 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई। इस तरह पुलिस ने कुल 38.373 ग्राम नशीला पदार्थ जब्त किया है।

दोनों आरोपियों से पुलिस गहन पूछताछ कर रही है तथा उनके विरुद्ध संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
इस संबंध में सिटी एसपी शैलेंद्र सिंह ने प्रेस वार्ता में बताया कि जिले में नशा तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इस अवैध कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति













