April 2, 2026
श्री परशुराम जन्मोत्सव की तैयारी तेज, नवगछिया में धूमधाम से होगा आयोजन ||GS NEWS
नवगछियाChanchal Jhaनवगछिया:राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ, नवगछिया की ओर से आगामी 19 अप्रैल (रविवार) को भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव धूमधाम से मनाने को लेकर बुधवार को स्थानीय घाट ठाकुरबाड़ी प्रांगण में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पंडित ललित शास्त्री ने की, जिसका उपस्थित सभी सदस्यों ने करतल ध्वनि से समर्थन किया। बैठक में जन्मोत्सव को भव्य और आध्यात्मिक रूप से सफल बनाने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई। प्रस्तावित कार्यक्रमों में जगतपति नाथ महादेव का रुद्राभिषेक, भगवान श्री परशुराम का पूजन, चालीसा पाठ, विद्वानों द्वारा सामूहिक पाठ, विप्र समाज के बालक-बालिकाओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा उनके उत्साहवर्धन के लिए सम्मान समारोह शामिल हैं। इसके अलावा नगर एवं सनातन समाज के प्रबुद्ध जनों द्वारा प्रवचन, हवन और […]