5
(2)

प्रभारी मंत्री रत्नेश सादा की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित, महापौर विभा कुमारी ने विभागों के बीच बेहतर समन्वय की आवश्यकता बताई

पूर्णिया। समाहरणालय स्थित महानंदा सभागार में सोमवार को बिहार सरकार के आपदा प्रबंधन मंत्री सह पूर्णिया जिले के प्रभारी मंत्री रत्नेश सादा की अध्यक्षता में जिला स्तरीय कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में पूर्णिया नगर निगम की महापौर विभा कुमारी सहित जिले के जनप्रतिनिधि और विभिन्न विभागों के वरीय पदाधिकारी शामिल हुए।

बैठक में बिहार सरकार की मंत्री लेशी सिंह, जिले के सातों विधानसभा क्षेत्रों के विधायक, जिलाधिकारी, जिला परिषद अध्यक्ष, सभी नगर परिषद एवं नगर पंचायतों के मुख्य पार्षद तथा विभिन्न विभागों के वरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान जिले में संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं और विकास कार्यों की विभागवार समीक्षा की गई। जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने योजनाओं की वर्तमान स्थिति, उनके क्रियान्वयन में आ रही समस्याओं तथा कार्यों की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की। साथ ही विकास योजनाओं को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा करने और सरकारी योजनाओं का लाभ आम लोगों तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया।

बेहतर समन्वय से ही होगा सर्वांगीण विकास : महापौर

इस अवसर पर महापौर विभा कुमारी ने कहा कि पूर्णिया के सर्वांगीण विकास के लिए सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय और जनहित से जुड़े कार्यों का प्रभावी क्रियान्वयन बेहद आवश्यक है। विकास योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचे, यह सुनिश्चित करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

उन्होंने कहा कि पूर्णिया को विकास के हर क्षेत्र में आगे ले जाना और आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं एवं सुविधाओं का लाभ सुगमता से उपलब्ध कराना हमारा संकल्प है। इसके लिए जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देते हुए निर्धारित समय-सीमा में पूरा करना जरूरी है।

बैठक में विकास योजनाओं की नियमित निगरानी, विभागीय समन्वय और कार्यों को गति देने पर चर्चा हुई। समीक्षा बैठक को जिले में चल रही योजनाओं की प्रगति का आकलन करने तथा विकास कार्यों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: